☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Trending

कश्मीर के पुंछ में आतंकियों के साथ सेना की मुठभेड़, एक जेसीओ समेत 5 जवान शहीद

कश्मीर के पुंछ में आतंकियों के साथ सेना की मुठभेड़, एक जेसीओ समेत 5 जवान शहीद

रांची(RANCHI): जवानों के शहीद होने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है. सुबह –सुबह ऐसी ही बुरी खबर जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले से आई है. जहां आतंकियों से मुठभेड़ में एक जेसीओ समेत सेना के 5 जवान शहीद हो गए हैं. खबर के अनुसार, चमरेर जंगल में सुरक्षाबलों का आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन के दौरान एक जेसीओ और सेना के 4 जवान बुरी तरह घायल हो गए. उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां वे सब शहीद हो गए.  

अभी भी मुठभेड़ जारी

बताया जा रहा है कि एजेंसियों को सूचना मिली थी कि मुगल रोड के पास चमरेर के जरिए आतंकी घुसपैठ करने वाले हैं. सूचना मिलते ही सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन शुरू कर दिया. जहां सुबह से ही सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है. इस दौरान ये पांचों जवान शहीद हो गए. इस खबर की आधिकारिक पुष्टि सेना ने कर दी है. खबर के मुताबिक, ये सभी आतंकी एलओसी पार कर चमरेर के जंगल तक पहुंच गए थे. इन सभी को जंगल में ही चारो ओर से घेर लिया गया है. यहां अभी भी एनकाउंटर जारी है और जंगल में तीन से चार आतंकियों के छिपे होने की आशंका है.

 

Published at:11 Oct 2021 01:43 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.