✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

जज मौत मामले में आरोपियों के ब्रेन मैपिंग और नार्को टेस्ट की तैयारी में सीबीआई

BY -
Admin TheNewsPost
Admin TheNewsPost
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 8:40:21 AM

धनबाद - जज उत्तम आनंद मौत मामले में सीबीआइ की टीम अब  ऑटो चालक लखन वर्मा और उसके सहयोगी राहुल वर्मा का नार्को टेस्ट और ब्रेन मैपिंग करवाएगी, इसके लिए सीबीआइ दोनों आरोपितों को साथ में लेकर सोमवार की रात धनबाद से नई दिल्ली के लिए राजधानी एक्सप्रेस रवाना हो गई है । धनबाद स्थित सीबीआइ की विशेष अदालत ने नार्को टेस्ट के लिए 19 अगस्त तक के लिए आरोपितों को रिमांड पर दिया है। 28 जुलाई की सुबह जज उत्तम आनंद की मौत हुई थी । वह घर से सुबह की सैर पर निकले थे तब धनबाद के रणधीर वर्मा चाैक पर 5: 8 मिनट पर एक ऑटो ने धक्का मार दिया था। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था । घटना की सीसीटीवी फुटेज देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि यह हादसा न होकर जज को जानबूझकर धक्का मारा गया। इस घटना को सुप्रीम कोर्ट और झारखंड हाई कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लिया।

20 दिन बाद भी मौत को लेकर अब तक कोई ठोस जबाब नही मिल पाया है । मौत पर  रहस्य अब भी कायम है , सवाल अब भी यही है ये हादसा था या साजिश ? पहले झारखंड सरकार द्वारा गठित एसआइटी ने मामले की जांच की। इसके बाद सीबीआइ जांच कर रही है। जज को धक्का मारने वाले ऑटो के चालक लखन वर्मा और उसके साथ बैठा राहुल वर्मा को सीबीआइ रिमांड पर लेकर तफ्तीश कर रही है। लेकिन 20 दिन में पूरे घटना को लेकर कोई ठोस जबाब नही आया है ।
Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.