✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

झारखंड़ी छउवां ने ऐसा लगाया ठुमका की विदेशी लड़कियां हो गई कायल...!

BY -
Amita Sinha
Amita Sinha
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 8:29:45 AM

झारखंड में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है..कहते है ना  की प्रतिभा के भी पंख होते है ये कब और कितन दूर उड़ान भर ले ये कोई नहीं जानता है,,ऐसा ही कुछ हुआ है रांची के रहने वाले सुजित लिंडा के साथ.सुजित इन दिनों   वियतनाम में रहकर वियतनामवासियों को झारखंड़ी गानों पर थिरकने को मजबूर कर रहे है,, इन दिनों सुजित के द्वारा झारखंडी  गानों पर वियतनामवासियों के साथ झारखंड़ी गानों पर बनाये रिल इंटाग्राम पर  खूब देखे जा रहे है,,,

रांची के सुजित वियतनाम में कर रहे है कमाल..

रांची के रातु रोड इंट्रपुरी रोड़ नं 5 के रहने वाले सुजित लिंडा  इन दिनों में  नागपुरी  संथाली ठेठ गानों पर रिल बनाकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुये है। दरअसल सुजित वियतनाम में डांस और जुंबा फिटनेस इंस्ट्रक्टर है और वहां रहकर झारखंड़ी गानों पर लोगों को डांस और जुंबा की ट्रेनिंग दे कर  चर्चा में आये हैं  सुजित  इंस्टाग्राम में नागपुरी संथाली गानों पर खूब रिल और वीडियो बनाते है जो सिर्फ झारखंड  में ही नहीं बल्कि  विदेश में भी लोग खूब पंसद कर रहे हैं।

 

विदेश में दिला रहे है झारखंड़ी संस्कृती को पहचान

सुजित कहते है की भागड़ा और गरबा की तरह ही  झारखड़ के लोकगीत और लोकनृत्य को भी पहचान दिलाने की छोटी सी कोशिश है वह नागपूरी कलल्चर  के लिए कुछ करना चाहते है ताकी झारखंड़ी गानों को बाहर लोग जाने। सुजित के इंस्टाग्राम पेज  कई नागपुरी और कुडुख ठेठ गानों पर बने रिल से  भरे है।

रांची में डांस एकेडमी खोलने का है सपना

4 सालों से सुजित वियतनाम रह कर वहां के लोगों को जुंबा और फिटनेस की ट्रेनिंग दे रहे है,, उनका मानना है की उनके सपनों को उड़ान तो मिल गई  लेकिन झारखंड में  कई अभी भी ऐसे टैलेटेंड डांसर है जिनसे सही मंच नहीं मिल पा रहा  है अब वो उनके सपनो को उड़ान देना चाहते है जिसके लिए जल्द ही रांची में एक एकेडमी खोलना चाहते है

भरोसा नहीं था, पर कर दिखाया उम्मीद से दोगुना

रांची में रह कर सुजित कई सालों तक फिटनेस की  ट्रेनिंग दे चुके है  रांची से वियतनाम का सफर सुजित के लिए इतना आसान नहीं था,,परिवार वाले चाहते थे सरकारी नौकरी में हाथ आजमाएं लेकिन बन गये डांस फिटनेस इंस्ट्रक्टर, लेकिन आज सुजित की मेहनत और कामयाबी को देख कर सिर्फ परिवार के लोग ही नहीं पूरे झारखंड को गर्व हो रहा है।

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.