✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

धोनी के नए-नए अवतार को देखने के आदि हैं उनके फैंस.. दी ड्रैगन लुक के कारण फिर कप्तान कूल सुर्खियों में..

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 2:31:07 PM

जब पहली बार बचाव में सामने आई कप्टैन कूल की माँ

भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के फैंस ने अब उनके उम्र पर सवाल उठा दिए हैं।इसी बीच महेंद्र सिंह धोनी की मां देवकी देवी का बयान सामने आया।जहाँ स्पोर्ट्स पोर्टल से बात करने हुए उन्होंने कहा कि, 'मेरा बेटा इतना बूढ़ा नहीं हुआ, जितना सोशल मीडिया पर उसे बना दिया गया। हां, मैंने तस्वीरों में उसके नए लुक को देखा है, लेकिन वह उम्रदराज नहीं लग रहा। किसी मां के लिए उसका बच्चा कभी बूढ़ा नहीं हो सकता।'

लॉकडाउन में कैसा हो गया महेंद्र सिंह धोनी का हाल

इस साल लॉकडाउन के दौरान धोनी अपनी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ अपने फॉर्महाउस पर समय बीता रहे हैं। जिसका वीडियो हाल ही में साक्षी ने अपने सोशल मीडिया पेज पर पोस्ट किया था, जिसमें धोनी सफेद दाढ़ी के साथ नजर आए।जिस वजह से धोनी का ये नया लुक उनके फैंस के बिच काफी वायरल हो गया.

डिफरेंट लुक्स को लेकर फैंस के बीच चर्चा में रहते आए हैं कैप्टन कूल,,,

साल 2004 में बांग्लादेश के खिलाफ धोनी ने लंबे बालो के साथ अपना  इंटरनेशनल डेब्यू किया।वहीँ 2007 में इन्हीं लहरहाती जुल्फों के साथ पहला टी-20 विश्व कप थामकर पूरे देश को रोमांच से भर दिया।2011 में विश्व कप जीतने के बाद धोनी ने अपना सिर मुंडवाकर सबको अचंभित कर दिया। फिर कुछ समय बाद वे दाढ़ी वाले लुक में नजर आये,लेकिन ठीक 2019 के विश्व कप से पहले धोनी ने क्लीन शेव  वाले अवतार में अपने फैंस को नज़र आये।इस लॉकडाउन में धोनी फिर से एक नए लुक के कारण सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं, जिसमें वो सफेद दाढ़ी में थोड़े उम्रदाज नज़र आ रहे हैं.

दी ड्रैगन लुक..

हाल ही में फिर एक बार धोनी अपने नए लुक के साथ सुर्खियों में वापस लौट आये हैं। बात कुछ ही दिन पहले की हैं जब कैप्टेन कूल ने अपना नया लुक इंस्टाग्राम पर रिवील किया। और देखते ही वो पोस्ट वायरल हो गया। इनका ये नया हैरस्टीले किसी ड्रैगन से कम नहीं हैं। उनको ये नया लुक मशहूर हैरसटयलिस्ट आलिम हाकिम ने दिया हैं।

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.