✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

पटना में देसी व विदेशी शराब के साथ 18 लोग गिरफ्तार 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 5:53:29 AM

पटना(PATNA): राजधानी पटना में शराब की तस्करी रोकने के विरुद्ध पटना पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाकर देसी व विदेश शराब के साथ 18 लोगों को गिरफ्तार किया है. आपको बता दें कि कई सालों से बिहार में शराब बंद है, लेकिन इसके बावजूद राजधानी पटना में शराब माफिया धड़ल्ले से शराब की बिक्री कर रहे हैं. रोज कई थानों में शराब तस्कर और सप्लायर पकड़ाते हैं लेकिन शराब अभी भी पूरे बिहार में आसानी से मिल रही है. हालांकि सरकार और प्रशासन लाख दावे कर ले, लेकिन ऐसा होता नज़र नहीं आता है. बता दें कि पटना सिटी के आलंगज थाना क्षेत्र के मीनाबाजार स्थित डोमखाना इलाके से पुलिस ने छापेमारी कर 18 लोगों को गिरफ्तार किया है. वहीं इन लोगों के पास से भारी मात्रा में शराब भी बरामद हुआ है. अब ऐसे में कैसे माना जाय कि बिहार में पूर्णतः शराब बंदी लागू है. कहीं ना कहीं सरकार और प्रशासन की लापरवाही साफ तौर पर दिख रही है.

यह भी पढ़ें:

छपरा: कार की बैकलाइट के पीछे बनाए गए तहखाने में छुपाकर की जा रही थी शराब तस्करी

बिहार में शराबबंदी को सफल करने की हर कोशिश की जा रही है. लेकिन शराब की तस्करी थम नहीं रही है. वहीं अब मद्य और निषेध विभाग अब शराब तस्करोंऔर माफियाओं को पकड़ने के लिए डिटेक्टिव की मदद लेगी. बताया जा रहा है कि मद्य और निषेध विभाग ऐसी निजी जासूस कंपनियों की खोज भी शुरू कर दी है. बिहार मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग इन जासूसों से न केवल तस्करों की जानकारी इकट्ठा करेगी बल्कि उनकी गिरफ्तारी के बाद उनसे पूछताछ भी करेगी.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.