✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

नीतीश बोले- आदिवासी महिला को देश के सर्वोच्च पद के लिए उम्मीदवार बनाया जाना अत्यंत प्रसन्नता की बात

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 2:14:46 AM

पटना (PATNA): राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) को एनडीए(NDA) की तरफ से उम्मीदवार बनाया गया है. बिहार में NDA गठबंधन सरकार में शामिल जनता दल यूनाइटेड ने भी उनको समर्थन देने की अधिकारिक घोषणा कर दी है. मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने भी इसका स्वागत किया है. कहा है कि द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया जाना खुशी की बात है. वह आदिवासी समाज से आती हैं. आदिवासी महिला को देश के सर्वोच्च पद के लिए उम्मीदवार बनाया जाना अत्यंत प्रसन्नता की बात है. 

ललन बोले-जीत पक्की

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने ट्वीट कर कहा कि राष्ट्रपति के चुनाव में गरीब परिवार में जन्मी एक आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू उम्मीदवार हैं. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सिद्धांततः महिला सशक्तीरण और समाज के शोषित वर्गों के प्रति समर्पित रहे हैं. जनता दल (यू) द्रौपदी मुर्मू की उम्मीदवारी का स्वागत और समर्थन करती है. ललन सिंह ने कहा कि जब चुनाव होगा तो द्रौपदी मुर्मू की जीत पक्की है.

वहीं उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि एक आदिवासी समाज के व्यक्ति को उम्मीदवार बनाकर एनडीए ने एक बड़ा फैसला लिया है , हमलोग इसके समर्थन में हैं. उपेन्द्र कुशवाहा ने विपक्षी पार्टी से भी मांग की है कि सर्वसम्मती से द्रौपदी मुर्मू को समर्थन किया जाए.

यह भी पढ़ें: 

NDA की राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू ने भगवान भोले की पूजा की, मांगा आशीर्वाद

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.