✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

बिहार: इंटरनेट चलाने  गंगा पार कर यूपी गए 5 युवक, लौटने के क्रम में डूबने से एक की मौ'त

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 1:15:25 AM

बक्सर(BUXAR): अग्निपथ योजना (Agnipath Scheme) के विरोध में युवा पिछले 6 दिनों से लगातार आगजनी और प्रदर्शन कर रहे हैे. इसको लेकर गृहमंत्रालय के आदेश पर बक्सर समेत 20 जिलों में इंटरनेट सेवा पिछले तीन दिनों से बन्द कर दिया गया था. बिहार के बक्सर में इंटरनेट सेवा बन्द होने से परेशान हजारों लोग गंगा की तट पर पहुँचकर उत्तर प्रदेश से इंटरनेट कनेक्ट कर सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर रहे हैं. शहर के जहाज घाट पर इंटरनेट चलाने के लिए पहुँचे चार युवकों ने गर्मी से निजाद पाने के लिए गंगा नदी में स्नान करने के लिए छलांग लगा दी. इस दौरान एक युवक की गंगा नदी में डूबने से मौत हो गई,जबकि तीन युवकों को मलाहो ने सही सलामत बचा लिया. गंगा घाट पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना जिला प्रशासन के अधिकारियो को दी, जिसके बाद गोताखोरों के सहयोग से युवक के शव को बरामद कर लिया गया है. वहीं इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है.

डूबने से एक की मौत

बता दें कि कोइरपुरवा मोहल्ले का रहने वाला प्रकाश अपने 4 अन्य दोस्तों के साथ इंटरनेट चलाने के लिए जहाज़ घाट गंगा नदी के तट पर पहुँचा था. इसी दौरान गर्मी से परेशान चार युवकों ने स्नान करने के लिए गंगा नदी में छलांग लगा दी, जहां अधिक गहरे पानी में युवकों को डूबते देख वहां मौजूद मलाहों ने तीन युवकों को सही सलामत बचा लिया, जबकि प्रकाश नामक युवक की डूबने से मौत हो गई. गोताखोरों के सहयोग से जिला प्रशासन के अधिकारियों ने युवक के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए पुराना सदर अस्पताल भेज दिया है.

परिवार में मचा कोहराम    

गंगा घाट पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शी नैमतुल्ला फरिदी ने बताया कि युवकों ने गंगा नदी के तट पर उत्तर प्रदेश से इंटरनेट कनेक्ट कर अपना काम कर रहे थे. इसी दौरान एक बोट पर सवार 5 युवक उत्तर प्रदेश के उजियार घाट की तरफ जाने लगे. इसी बीच नदी में कुछ दूर जाने के बाद 4 युवकों ने बोट से ही गंगा नदी में छलांग लगा दी. जबकि एक युवक बोट पर ही बैठा रहा गया. अधिक गहरा पानी होने के कारण चारों युवक नदी में डूबने लगे,इसी दौरान मछली मार रहे मलाहों ने तीन युवकों को सही सलामत बचा लिया. जबकि एक युवक की डूबने से मौत हो गई. उन्होंने  बताया कि सरकार द्वारा इंटरनेट बंद करने से काफी लोग उत्तर प्रदेश में दोस्त संबंधी और अन्यत्र जगहों पर जाकर नेट का इस्तेमाल कर रहे हैं. इस घटना की सूचना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है.

गंगा घाट पर पसरा सन्नाटा

बहरहाल जब से बक्सर में इंटरनेट सेवा बंद है, उसके बाद परेशान हर उम्र के लोग गंगा नदी का तट पर पहुँचकर उत्तर प्रदेश से इंटरनेट कनेक्ट कर  अपने जरूरी कामों का निपटारा कर रहे हैं. इसी दौरान इस घटना को घटित होने के बाद से ही गंगा तटों पर हर तरफ सन्नाटा फैल गया है और सभी लोग अपने अपने घर चले गए.



Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.