✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

छह कैटगरी के पदों के लिए होगी अग्निवीरों की बहाली, ऐसे करें आवेदन

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 3:38:42 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK): सेना में 'अग्निपथ' भर्ती योजना(Agnipath Scheme) पर एक तरफ जहां विवाद और विरोध हो रहा है, देश के कई हिस्सों में हिंसा की स्थिति उत्पन्न हो गई है वहीं दूसरी तरफ भारतीय सेना ने आज यानी 20 जून को नए नियमों के तहत भर्ती के लिए notification जारी कर दिया गया है. नोटिफिकेशन के मुताबिक जुलाई में सेना में भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. इच्छुक और योग्य candidate भारतीय सेना की ऑफिसियल वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर रजिस्‍ट्रेशन कर सकते हैं.

6 कैटगरी के पदों पर निकली वैकेंसी
नोटिफिकेशन के मुताबिक सेना ने अग्निवीरों के लिए छह कैटगरी में वैकेंसी निकाली है. इन्हीं कैटगरी और पदों पर अग्निवीरों की भर्तियां होंगी.
अग्निवीर जनरल ड्यूटी
अग्निवीर टेक्निकल (एविएशन/एम्‍यूनेशन)
अग्निवीर क्‍लर्क/ स्‍टोरकीपर टेक्निकल
अग्निवीर ट्रेड्समैन 10वीं पास
अग्निवीर ट्रेड्समैन 8वीं पास

यह भी पढ़ें

अग्निपथ को लेकर क्या कहते हैं राजनीतिक वीर

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा(Education Qualification& Age limit)
अग्निवीर जनरल ड्यूटी पद के लिए अभ्यर्थियों की योग्यता 10वीं पास रखी गई है. इसके लिए 10वीं में न्‍यूनतम 45% अंक लाना अनिवार्य होगा. इसका साथ ही सभी विषयों में 33 फीसदी अंक जरूरी होगा. इस पद के लिए आवेदकों की आयु सीमा 17.5 से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए.

अग्निवीर टेक्निकल पदों के लिए फिजिक्‍स, केमेस्‍ट्री, मैथ्‍स और इंग्लिश सब्‍जेक्‍ट्स में 50 फीसदी मार्क्स के साथ 12वीं पास होना जरूरी है. इस पद के लिए भी आवेदकों की उम्र 17.5 से 23 वर्ष होनी चाहिए.

अग्निवीर क्‍लर्क/ स्‍टोरकीपर टेक्निकल पदों के लिए 60 फीसदी अंक के साथ candidate का 12वीं पास होना जरूरी है. लेकिन अंग्रेजी और मैथ्स में 50 फीसदी मार्क्स जरूरी हैं.

अग्निवीर ट्रेड्समैन के लिए 10वीं और 8वीं पास (दोनों तरह) के candidate  की अलग- अलग भर्ती होगी. उन्हें सभी विषयों में 33 फीसदी मार्क्स होने चाहिए.

तीन चरण होंगे भर्ती प्रक्रिया के

-फिजीकल टेस्ट

-मेडिकल टेस्ट

-लिखित परीक्षा

 

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.