✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

‘हम पार्टी’ ने NDA से को-ऑर्डिनेशन कमेटी बनाने की रखी मांग, RJD ने सरकार पर साधा निशाना

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 7:45:15 PM

पटना(PATNA): अग्निपथ स्कीम को लेकर बिहार में सियासी घमासान तेज हो गया है. इस स्कीम को लेकर मचे बवाल पर बीजेपी और जेडीयू आमने-सामने आ गए हैं. इसी बीच एनडीए के सहयोगी दल हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा ने एनडीए के भीतर अविलंब को-ऑर्डिनेशन कमेटी बनाने की मांग रख दी है. हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के मुताबिक एनडीए के भीतर जिस तरह का माहौल बन रहा है वह सरकार और गठबंधन के लिए कहीं से ठीक नहीं है. वहीं आरजेडी ने कहा है कि अग्निपथ की आग की लपटें बिहार एनडीए तक पहुंच चुकी है और युवाओं की समस्या का निदान करने के बजाए सत्ता में बैठे लोग आपस में लड़ रहे हैं.

इसे भी पढ़ें:

बिहार में अग्निपथ योजना को लेकर बीजेपी और जदयू आमने-सामने, दोनों तरफ से हो रही बयानबाजी

एनडीए के भीतर अविलंब को-ऑर्डिनेशन कमिटी बनाने की मांग: हम पार्टी

अग्निपथ स्कीम को लेकर बिहार में उपद्रव हुए पर बीजेपी की तरफ से अपनी ही सरकार पर सवाल उठाने के बाद जेडीयू और बीजेपी के रिश्ते में दरार आ गई है. इसको लेकर दोनों ही दलों के बीच बयानबाजी तेज हो गई है. इसी बीच सरकार में शामिल जीतनराम मांझी की पार्टी हम ने एनडीए के भीतर अविलंब को-ऑर्डिनेशन कमिटी बनाने की मांग की है. पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता दानिश रिजवान ने कहा है कि एक तरफ बीजेपी सरकार में शामिल है और दूसरी तरफ सरकार के कामकाज पर सवाल उठा रही है, जिससे विवाद उत्पन्न होना लाजमी है. उन्होंने कहा कि एनडीए के भीतर अविलंब को-ऑर्डिनेशन कमिटी का गठन किया जाना चाहिए ताकि सभी दलों के नेता इस कमिटी के माध्यम से अपनी बातों को एक दूसरे से शेयर कर सकें. दानिश ने कहा कि एनडीए के भीतर जिस तरीके का माहौल बन रहा है वह बिहार की सरकार और गठबंधन के लिए कही से ठीक नहीं है.

यह भी पढ़ें

ओवैसी पहुंचे रांची, बिरसा एयरपोर्ट पर लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे -आरोप

एनडीए में ऑल इज वेल नहीं: मृत्युंजय तिवारी

इधर, एनडीए में मचे घमासान पर आरजेडी ने कहा है कि अग्निपथ की आग की लपटें बिहार एनडीए तक पहुंच गई हैं. आरजेपी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा है कि बेरोजगारी की मार झेल रहे देश के युवा आज सड़कों पर आंदोलन कर रहे  हैं, उनकी समस्या का निदान करने के बदले सत्ताधारी दल के लोग आपस में लड़ रहे हैं. उन्होंने इसके लिए सीधे तौर पर केंद्र की सरकार और बीजेपी को जिम्मेवार बताया. मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि एनडीए में ऑल इज वेल नहीं है. उन्होंने कहा कि सरकार में रहते हुए बीजेपी को बिहार सरकार की पुलिस पर भरोसा नहीं है. सरकार जब अपने नेताओं की सुरक्षा नहीं कर सकती है तो बिहार की जनता की सुरक्षा क्या करेगी.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.