✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

अग्निपथ: सेना में चार वर्षीय बहाली के विरोध का दूसरा दिन, बिहार में नहीं थम रहा बवाल

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 1:01:12 AM

बक्सर(BUXAR): केंद्र सरकार की 'अग्‍न‍िपथ योजना' को लेकर देश में कई जगह विरोध प्रदर्शन जारी है बिहार इसका केंद्र बना हुआ है दूसरे दिन भी हजारों छात्रों ने बक्सर में योजना का विरोध करते हुए रेलवे ट्रैक को पूरी तरह से जाम कर दिया है. जिससे कई ट्रेनों को जगह-जगह ठहराया गया है. वहीं रेलवे ट्रैक पर उतरे छात्रों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कई ट्रेनों को रोक दिया. हंगामे के बीच अप एवं डाउन में कई ट्रेनें फंसी हुई हैं. पटना-दिल्ली रेल मार्ग को पूरी तरह से जाम कर दिया है. मौके पर मौजूद पुलिस और जीआरपी ने अभ्यर्थियों को समझाने की कोशिश की, लेकिन छात्र अपनी मांगों पर अड़े हैं.

 

दूसरे दिन भी छात्र कर रहे प्रदर्शन

बिहार के बक्सर में इस योजना को लेकर छात्रों ने पहले सड़कों पर हंगामा किया. कई जगहों पर चक्का जाम भी किया गया. उसके बाद रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर अप एवं डाउन लाइन को पूरी तरह से जाम कर दिया है. सेना बहाली के नए नियम को लेकर उग्र हुए बहाली के दौड़ लगाने वाले छात्रों ने दिल्ली, कोलकाता लाइफलाइन रेलवे ट्रैक बक्सर स्टेशन के मालगोदाम को जाम कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर रेल सुरक्षा बल, रेल थाना, नगर थाना के अधिकारी छात्रों को समझाने में लगे हुए हैं. बता दें कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा अग्‍न‍िवीरों के लिए अग्‍न‍िपथ योजना की घोषणा करने के अगले ही दिन यानी बुधवार को बिहार में प्रदर्शन शुरू हो गया. और आज़ दूसरे दिन भी छात्र रेलवे ट्रैक को जाम कर दिया है.

 बता दें कि  केंद्र सरकार ने 14 जून को सेना की तीनों शाखाओं- थलसेना, नौसेना और वायुसेना में युवाओं की बड़ी संख्या में भर्ती के लिए अग्निपथ भर्ती योजना शुरू की है. जिसके तहत नौजवानों को सिर्फ 4 साल के लिए डिफेंस फोर्स में सेवा देनी होगी. सरकार ने यह कदम तनख्वाह और पेंशन का बजट कम करने के लिए उठाया है. इस योजना से नाराज छात्रों का कहना है कि ये योजना उनके भविष्य को बर्बाद कर देगी.

छात्रों ने कही ये बात

विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना है कि नेता हो या विधायक सभी को 5 साल का समय मिलता है. हमारा 4 साल में क्या होगा. हमारे पास पेंशन की भी सुविधा नहीं है. 4 साल बाद हम रोड पर आ जाएंगे. चार साल पूरे होने के बाद भले ही 25 फीसदी अग्निवीरों को स्थायी काडर में भर्ती कर लिया जाए. बाकी 75% का क्या होगा. ये कहां का न्याय है. वहीं, कुछ छात्रों का कहना है कि इस योजना से छात्र परेशान हैं और हमें जॉब की गारंटी नहीं मिल रही है. उनका ये भी कहना है कि सेना बहाली में टीओटी हटाया जाए.

हर साल करीब 45 हजार युवाओं को सेना में किया जाएगा भर्ती

बताया गया है कि अग्निपथ योजना के तहत, पुरुष और महिला (सेवा की जरूरत होने पर शामिल की जाएंगी) दोनों को अग्निवीर बनने का मौका दिया जाएगा. 17.5 साल से लेकर 21 साल तक के युवा इस सेवा में शामिल होने के लिए योग्य माने जाएं. वर्तमान में सेना के जो मेडिकल और फिजिकल स्टैंडर्ड हैं वही मान्य होंगे. 10वीं और 12वीं पास कर चुके युवा (सैन्य बलों की नियम और शर्तों के अनुसार) अग्निवीर बन सकते हैं. अग्निपथ योजना के तहत हर साल करीब 45 हजार युवाओं को सेना में भर्ती किया जाएगा.

यह भी पढ़ें:

देशभक्ति का जज्बा रखने वाले नौजवानों के लिए आखिर क्या है अग्निपथ भर्ती योजना

हर वर्ष वेतन में बढ़ोत्तरी

भारत सरकार द्वारा जिस अग्निपथ योजना की शुरुवात की गई है. उसमें बहाली के प्रथम वर्ष में 21 हजार रुपये वेतन के रूप में भारत सरकार के द्वारा प्रत्येक महीने भुगतान किया जाएगा. दूसरे वर्ष वेतन में वृद्धि कर 23 हजार 100 रुपये प्रत्येक महीने दिया जाएगा और तीसरे महीने 25 हजार 580 एवं चौथे वर्ष में 28 हजार रुपये वेतन के रूप में भुगतान करने के साथ ही उन युवाओं को रिटायर्ड कर दिया जाएगा. लेकिन इस योजना को लेकर बिहार में चारों तरफ हंगामा बरपा है.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.