✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

बंगाल में विश्वविद्यालय का चांसलर अब राज्यपाल नहीं मुख्यमंत्री होगा, विधेयक हुआ पास

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 2:19:56 PM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):  पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री को राज्य के विश्वविद्यालयों के चांसलर पद पर नियुक्त करने वाला विधेयक पास हो गया है. पिछले दिनों ही कैबिनेट में ये फैसला लिया गया था. दरअसल, पश्चिम बंगाल में राज्यपाल जगदीप धनखड़ और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बीच खींचतान की खबरें आती रही हैं. राज्यपाल पर आरोप था कि उन्होंने बिना राज्य सरकार की मंजूरी के ही कई विश्वविद्यालयों के वाइस चांसलर की नियुक्ति कर दी. इससे राज्यसरकार और राज्यपाल के बीच टकराव शुरू हो गया. राज्यपाल के इसी पॉवर को कम करने के लिए बंगाल विधानसभा में ये विधेयक पास किया गया है. 

 

 

"जब प्रधानमंत्री चांसलर हो सकते हैं तो मुख्यमंत्री क्यों नही"

बता दें कि इस विधेयक के अनुसार राज्य के सभी विश्वविद्यालयों की चांसलर अब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी होंगी और वे ही अब इन विश्वविद्यालों के कुलपति की नियुक्ति भी कर सकेंगी. विधानसभा में ये विधेयक राज्य के शिक्षा मंत्री बसु ने पेश किया.

वहीं बीजेपी का आरोप है कि इस विधेयक से शिक्षा व्यवस्था को राजनीतीकरण के रंग से रंगने की कोशिश हो रही है. वहीं तृणमूल विधायकों का कहना था कि जब केंद्रीय विश्वविद्यालय(विश्व भारती) के चांसलर प्रधानमंत्री हो सकते हैं तो राज्य के विश्वविद्यालयों के चांसलर मुख्यमंत्री क्यों नही हो सकते हैं.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.