☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Trending

विवाहिता को भगाने के आरोप में युवक को खूंटे से बांध कर पीटा, वीडियो वायरल   

अररिया(ARARIYA): जिले के फुलकाहा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव मे एक युवक को खूंटे से बांध कर बुरी तरह पिटाई करने का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. दरअसल, इस वीडियो में एक युवक को खूंटे से बांधा गया है और चारों तरफ से ग्रामीण बैठकर देख रहे हैं और वही एक अधेड़ उम्र का व्यक्ति उस युवक को डंडे से बुरी तरह से पिटाई कर रहा है. वह आदमी रुकने का नाम नहीं ले रहा. युवक अपने को निर्दोष बताकर छोड़ देने की गुहार भी लगा रहा है.

ये भी पढ़ें: 

रांची हिंसा मामले में प्रशासन ने कहा- हंगामे को नियंत्रित करने के लिए हर सोर्स का किया गया इस्तेमाल, फायरिंग के सवाल पर मुकर गए SSP

पंचों ने सुनाई बांध कर पीटने की सजा

जब इस वीडियो की जानकारी ली गई तो पता चला कि यह वीडियो नरपतगंज प्रखंड के फुलकाहा के अचरा लक्ष्मीपुर का था, जहां युवक पर विवाहिता को ससुराल से भगाने का आरोप लगाकर सजा दी गई थी. युवक भी फुलकाहा थाना क्षेत्र का ही रहने वाला है. बताया जा रहा है कि यह मामला फुलकाहा थाना क्षेत्र के अचरा गांव के लक्ष्मीपुर वार्ड नंबर 11 का है, जहां पंचों ने आरोपी युवक महेश कुमार यादव को सजा के तौर पर खूंटे से बांध कर पिटाई की सजा सुनाई थी. युवक पर आरोप लगाया गया था कि उसने गांव की ही एक विवाहिता को ससुराल से भगा कर लाया है. जानकारी के अनुसार, गांव की एक युवती की डेढ़ माह पूर्व बबुआन में शादी हुई थी, लेकिन बीते गुरुवार को विवाहिता अपने मायके लौट आई. ग्रामीणों का आरोप है कि आरोपी युवक ने अपनी बाइक से उसे फुलकाहा बाजार में छोड़ा था. इसी से गुस्साए ग्रामीणों ने पंचायत कर युवक को ये सजा सुनाई और उसे खूंटे से बांध कर पिटाई की. जिसे वहां मौजूद किसी ने अपने मोबाइल से वीडियो बना कर वायरल कर दिया.

 

Published at:12 Jun 2022 04:37 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.