टीएनपी डेक्स(TNP DESK): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात में गौरव अभियान के तहत नवसारी में कई विकास परियोजनाओं का उद्धाटन और शिलान्यास किया है. मौके पर उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ जरुरतमंदों तक पहुंच रहा है. और डबल इंजन की सरकार में विकास तेजी से हो रहा है. लंबे समय तक देश पर शासन किया, और उन्होंने कभी आदिवासी क्षेत्रों के विकास में रुचि नहीं दिखाई, लेकिन इसके लिए कड़ी मेहनत की जरुरत होती है.
इसे भी पढ़ें:
धर्मांतरण कानून को लेकर बिहार में भाजपा और जदयू में मतभेद
भूपेंद्र भाई, सीआर की जोड़ी जगा रही है विश्वास
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि गुजरात में पिछले दो दशकों में तेजी से हो रहे विकास राज्य के लिए गौरव की बात है. मुझे गर्व हो रहा हैं कि मेरे गुजरात छोड़ने के बाद जिन लोगों ने भी गुजरात को संभालने का दायित्व निभाया है. फिलहाल भूपेंद्र भाई और सीआर की जोड़ी उमंग और उत्साह के साथ नयी विश्वास जगा रही है. और मुझे गर्व हैं कि जो मेरे कालखंड में नहीं हुआ है, वे मेरे मित्र कर रहें है.
कॉपी- सुषमा कुमारी