✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

अब लौट के आइए बिहार में -नई टेक्सटाइल और लेदर पॉलिसी हुई लॉन्च

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 6:19:39 AM

पटना(PATNA): पलायन और बेरोजगारी से जूझ रहे बिहार के लिए अब नया नारा बुलंद हुआ है "वापस बिहार आइए" . अब नई नीति और नए योजनाओं का एलान  कर बिहार सरकार निवेशकों को लुभाने में जुटी है. साथ ही बाहर रहने वालों को बिहार आने का आह्वान किया है. 

बिहार की पलायन, बेरोजगारी, आतंक वाली तस्वीर बदल जाए और बाहर गए लोग लौट आएं.  अब इस प्रयास में बिहार की सरकार है. पटना में आज निवेशकों के बीच बिहार सरकार ने एक नई शुरुआत की है. बिहार से बाहर गए लोग और इन्वेस्टर्स को बिहार आने का न्यौता  मिला है. टेक्सटाइल और लेदर पॉलिसी 2022 की शुरुआत की गई है. इसके तहत राज्य में निवेश बढ़ाने के लिए सरकार ने बहुत से प्रोत्साहन सुविधाओं का भी ऐलान किया है. राज्य के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि बिहार में टेक्सटाइल और लेदर उद्योग को बढ़ावा देने के लिए हमने देश की सबसे बेहतर पॉलिसी तैयार की है. इस पॉलिसी के तहत पूंजीगत अनुदान, रोजगार अनुदान, विद्युत अनुदान, फ्रेट अनुदान, पेटेंट अनुदान समेत कई तरह की इंसेंटिव्स का प्रावधान किया गया है. जिससे देश भर के टेक्सटाइल और लेदर उद्योग से जुड़े कारोबारियों, उद्योगपतियों को बिहार में उद्योग लगाने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा और बिहार देश का टेक्सटाइल और लेदर उद्योगों का हब बन सकेगा. 

ऐसी होगी नई पॉलिसी 

नई  पॉलिसी औद्योगिक ईकाईयों के लिए काफी मददगार साबित होंगी. इसमें ऋण पर 10 प्रतिशत तक का ब्याज अनुदान, एसजीएसटी पर 100 प्रतिशत की छूट, सभी पात्र ईकाईयों को प्रति कर्मचारी प्रति वर्ष 20 हजार रुपए का कौशल विकास अनुदान, स्टैम्प शुल्क/निबंधन पर 100 फीसदी की छूट, भूमि सम्परिवर्तन पर भी 100 फीसदी की छूट जैसे कई प्रावधान हैं.  जो बिहार में औद्योगिक ईकाईयों की स्थापना को प्रोत्साहित करेंगे. इस खास मौके पर पहुंचे निवेशक भी काफी उत्साहित दिखे. 

सीएम ने कही ये बात 

मौके पर पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार काफी खुश दिखे मगर उनके अंदर संशय ज्यादा दिखा. उन्होंने कहा कि हम assure करते हैं इन्वेस्टर्स सुझाव दें,हमलोग हर मुमकिन मदद करेंगे. जमीन की बात हो या धन की सब में  मदद करेंगे. किसी को बाहर नहीं जाना होगा. हमलोग पहले भी बहुत कोशिश किये मगर कुछ हुआ नहीं  था,अब तेज़ी से बातें बढ़ रही है. उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन ने भी बहुत मेहनत किया है. लोगों से देश भर में मुलाकात की है. हम चाहेंगे ये देश भर में यूं ही घूमते रहे और लोगों को बुलाएं. यहां लोगों को अब काम करने का मौका मिलेगा. बिहार में लोगों की घर वापसी की मुहिम चलाई जा रही है. मगर ये कारगर कितना होगा ये तो वक़्त तय करेगा. 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.