☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Trending

BREAKING : नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया गांधी और राहुल गांधी की बढ़ी मुश्किलें, ED ने भेजा समन

BREAKING : नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया गांधी और राहुल गांधी की बढ़ी मुश्किलें, ED ने भेजा समन

टीएनपी डेस्क(TNP DESK): नेशनल हेराल्ड केस में ईडी की जांच अब कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी तक पहुंच चुकी हैं. दोनों नेताओं को प्रवर्तन निदेशालय ने नोटिस भेजा है. ऐसा दावा कांग्रेस की तरफ से ही किया गया है. कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी और रणदीप सुरजेवाला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके यह दावा किया है. बता दें कि इससे पहले ईडी ने मलिकार्जुन खड़गे और पवन बंसल से भी पूछताछ की थी.

हमलावर हुई कांग्रेस

वहीं सोनिया गांधी को समन भेजे जाने के बाद पूरी कांग्रेस हमलावर हो गई है. अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि हम झुकेंगे नहीं और सामना करेंगे. सिंघवी ने कहा कि सोनिया गांधी खुद ईडी के दफ्तर जाएंगी और सभी सवालों का जवाब देंगी. कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि नेशनल हेराल्ड मामले में साजिश के तहत सोनिया गांधी और राहुल गांधी को ED ने नोटिस भेजा है. बता दें कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी को 8 जून को ईडी ने अपने दफ्तर बुलाया है.

Published at:01 Jun 2022 02:00 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.