✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

CRIME POST : लड़की का आया कॉल , प्लीज, अपने बेटे को बचा लीजिए, फिर क्या हुआ ? पढ़िए खबर

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 6:54:46 PM

गोपालगंज(GOPALGANJ): गोपालगंज में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां 17 साल के छात्र को चाकू से गोदकर जख्मी किया गया. उसके बाद तड़प रहे छात्र को जिंदा आग के हवाले कर दिया गया. घटना गोपालपुर थाना क्षेत्र के संगवाडीह गांव की है. मृतक छात्र का नाम अनूप कुमार है, जो इसी गांव के रामप्रवेश मद्धेशिया का पुत्र है. हत्या की वजह साफ नहीं हो पाई है.

यह है पूरा मामला

घटनास्थल पर पुलिस को चाकू माचिस और शराब की बोतल मिली है. आशंका जताई जा रही है कि छात्र की हत्या से पहले अपराधियों ने शराब का सेवन भी किया था. पुलिस जब पहुंची तो अनूप कुमार का शव झुलसकर जल चुका था. हत्या के बाद से परिजनों में कोहराम मचा है. शव के पास पहुंचे परिजन जांच और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी को घटनास्थल पर बुलाने की मांग कर रहे हैं. परिजनों का कहना है कि मंगलवार की देर शाम कुछ लोग पहुंचे और अनूप कुमार को घर से बुलाकर अपने साथ लेकर गए. रात होने पर जब अनूप अपने घर नहीं पहुंचा तो परिवार की बेचैनी बढ़ी और खोजबीन शुरू कर दी. इसी बीच एक लड़की का कॉल आया. उसने कहा, अनूप कुमार की हत्या की योजना बनाई जा रही है और उसे सुनसान जगह पर कुछ लोग लेकर गए हैं. प्लीज! आप अपने बेटे को बचा लीजिए.

जांच में जुटी पुलिस

लड़की का कॉल आने के बाद परिजनों की बेचैनी बढ़ी और अनहोनी की आशंका से सहमे परिजनों ने रात में ही खोजबीन शुरू कर दी. इस बीच संगवाडीह गांव में ही सड़क किनारे सुनसान जगह पर अनूप कुमार का जलता हुआ शव मिला. इसके बाद लोगों की भीड़ जुट गई और परिजनों में कोहराम मच गया. फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में नहीं ले पाई है. परिजन चाकू से हमला करने के बाद तेजाब से जलाने और फिर आग के हवाले करने का आरोप लगा रहे हैं. हत्यारे कौन हैं, इसका पता नहीं चल सका है. घटनास्थल पर सदर एसडीपीओ संजीव कुमार पहुंच चुके हैं. एसडीपीओ ने कहा कि घटनास्थल पर मिले साक्ष्य को बरामद कर पुलिस तफ्तीश में जुटी है. हत्या की वजह का खुलासा नहीं हो पाया है. लेकिन अपराधी जो भी होंगे बख्शे नहीं जाएंगे. इधर, गांव में स्थिति को तनावपूर्ण देख एहतियात तौर पर पुलिस की चौकसी बढ़ा दी गई है.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.