टीएनपी डेस्क(TNP DESK): केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल के बाद अब कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में भी कमी की गई है. सरकार ने 1 जून से शहरों में 19 किलो के कमर्शियल रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में 135 रुपये प्रति सिलेंडर की कमी की है. कीमतों में कमी के बाद कमर्शियल रसोई गैस की कीमत अब दिल्ली में 2,219 रुपये, कोलकाता में 2,322 रुपये, मुंबई में 2,171.50 रुपये और चेन्नई में 2,373 रुपये होगी.
घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की दरों में कोई बदलाव नहीं
हालांकि, घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की दरों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है. बता दें कि 1 मई को 19 किलो के कमर्शियल रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में 102.50 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी. इससे पहले 1 अप्रैल को 19 किलो कमर्शियल रसोई गैस की कीमत 250 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ाकर 2,253 रुपये कर दी गई थी, जबकि 1 मार्च को वाणिज्यिक रसोई गैस की कीमत में 105 रुपये की वृद्धि की गई थी.
