✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

मगध विश्वविद्यालय में सेशन लेट होने पर छात्रों ने किया हंगामा,  शिक्षा मंत्री से लगाई गुहार

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 2:08:55 PM

पटना(PATNA): सेशन लेट चलने से नाराज मगध यूनिवर्सिटी के छात्र छात्राएं आज जदयू कार्यालय में शिक्षा मंत्री से अपनी गुहार लगाने पहुंचे.  शिक्षा मंत्री ने छात्र छात्राओं की गुहार सुनी और उन्हें आश्वासन दिया कि जल्द ही उनकी मांगों पर विचार किया जाएगा. लेकिन छात्र छात्राओं का आक्रोश इस बात को लेकर है कि लगातार उन्हें सिर्फ आश्वासन ही मिल रहा है. उनका सेसन 3 साल में पूरा होना चाहिए  जो 6 साल में भी पूरा नहीं हुआ है. सेशन नियमित करने की मांग को लेकर छात्र छात्राएं गुहार लगा रहे हैं. जदयू कार्यालय में पहुंचे छात्राएं अपनी फरियाद सुनाते सुनाते रोने लगी.

शिक्षा मंत्री ने ये कहा

मगध यूनिवर्सिटी के सेशन लेट पर शिक्षा मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि ऐसा नहीं होना चाहिए. इससे छात्र छात्राओं को परेशानी होती है.  सेशन लेट चल रहा है. यह सरकार के लिए भी दुखद है. पदाधिकारी और विश्वविद्यालय की लापरवाही के कारण हमारे छात्र छात्राएं सफर करते हैं.  सेशन लेट चलने से छात्र छात्राओं को परेशानी होती है.  उसको लेकर हमने बैठक भी की है.  हालांकि हम चाहते हैं कि विश्वविद्यालय में कक्षाएं और परीक्षाएं सही समय पर हो.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.