✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

लॉज में फंदे से झूलता मिला छात्र का शव, पिता ने सीनियरों पर रैगिंग का लगाया आरोप

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 7:24:08 PM

गोपालगंज(GOPALGANJ): गोपालगंज में पॉलिटेक्निक कॉलेज के एक छात्र का एक निजी लॉज में फांसी के फंदे पर झूलता हुआ शव मिला है. घटना विशंभरपुर थाना क्षेत्र के सिपाया पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास की है. मृतक छात्र का नाम निर्भय सिंह कुशवाहा है, जो मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव निवासी अभय सिंह कुशवाहा का पुत्र बताया जाता है. पुलिस ने छात्र के कमरे से शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.  

जांच में जुटी पुलिस

मृतक छात्र निर्भय सिंह कुशवाहा सिपाया पॉलिटेक्निक कॉलेज का छात्र था. पिछले एक साल से पॉलिटेक्निक कॉलेज में इलेक्ट्रिशियन की पढ़ाई करता था. लेकिन देर रात उसका शव एक निजी लॉज के कमरे में फांसी पर झूलता हुआ पाया गया. मृतक छात्र के पिता अभय सिंह कुशवाहा का आरोप है कि उनके बेटे के साथ कॉलेज के सीनियर छात्रों ने रैगिंग की जाती थी. जिसकी जानकारी छात्र ने फोन पर दी थी. उसकी परीक्षा मोतिहारी में होने वाली थी. इसी बीच देर रात में उसका शव कमरे में झूलता हुआ पाया गया. वहीं विशंभरपुर के थानाध्यक्ष अमरेंद्र  कुमार ने बताया कि मामला आत्महत्या का है.प्रथम दृष्टया में प्रेम प्रसंग का मामला लग रहा है. पुलिस ने छात्र के मोबाइल को जब्त किया है. पुलिस कमरे से मिले साक्ष्यों को बरामद कर पूरे मामले की जांच में जुटी है.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.