☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Trending

भोजपुरी गायक खेसारी लाल के गीतकार को धमकी देने वाला वाराणसी से गिरफ्तार

भोजपुरी गायक खेसारी लाल के गीतकार को धमकी देने वाला वाराणसी से गिरफ्तार

बक्सर(BUXAR): भोजपुरी गायक खेसारी लाल यादव के राइटर अखिलेश कश्यप को सोशल मीडिया पर धमकी देने वाले युवक को बक्सर पुलिस ने वाराणसी से गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार युवक जिले के इटाढ़ी थाना क्षेत्र का निवासी है जो कि फेसबुक पर हाथ में पिस्तौल चमकाते हुए भोजपुरी कलाकार के राइटर अखिलेश कश्यप तथा अन्य सहयोगियों को लगातार धमकी दे रहा था. इस मामले में आईपी एड्रेस के आधार पर बक्सर के इटाढ़ी में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी.

आरोपी को भेजा गया जेल

इस संदर्भ में जानकारी देते हुए एसपी नीरज कुमार सिंह ने बताया कि भोजपुरी अभिनेता के गीतकार अखिलेश कश्यप के द्वारा दी गई लिखित शिकायत के आधार पर इटाढ़ी थाने में थाना क्षेत्र के शुक्रवालिया गांव निवासी मन्नू उपाध्याय उर्फ लंठा बाबा पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी, जिसके बाद अभियुक्त की तलाश की जा रही थी. इसी बीच पता चला कि वह वाराणसी में छिपा हुआ है, जिसके बाद एसआइटी का गठन कर उसे वाराणसी से गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया.

 

Published at:28 May 2022 07:03 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.