☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Trending

पत्नी से विवाद मामले में फैमली कोर्ट पहुंचे भोजपुरी स्टार पवन सिंह

पत्नी से विवाद मामले में फैमली कोर्ट पहुंचे भोजपुरी स्टार पवन सिंह

आरा(AARA): भोजपुरी सिने स्टार पवन सिंह एक बार फिर अपने तलाक के मामले को लेकर सुर्खियों में हैं. आज आरा के सिविल कोर्ट में भोजपुरी सिने जगत के सुपरस्टार पवन सिंह अपने दल बल के साथ फैमिली कोर्ट में पेशी के लिए पहुंचे थे. उनकी पत्नी ज्योति सिंह के साथ हुए विवाद के बाद अब मामला तलाक तक जा पहुंचा है. पवन सिंह के पेशी को लेकर आज सुबह से ही आरा सिविल कोर्ट में गहमागहमी का माहौल था. वहीं पवन सिंह के चेहरे पर साफ तौर पर तनाव देखा जा रहा था. पवन सिंह की पत्नी ने दावा किया है कि उन्हें हर्जाना देना पड़ेगा, जिसे लेकर आरा फैमिली कोर्ट में अभी मामला लंबित है. हालांकि, पवन सिंह फैमिली कोर्ट में पेश हुए और उनके वकील ने फैमिली कोर्ट के जज के सामने अपनी दलील रखी है.

 

Published at:26 May 2022 12:31 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.