☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Trending

खिलाड़ी से बड़ा आईएएस का कुत्ता ! विवाद के बाद एथलीटों के लिए 10 बजे रात तक खुला रहेगा स्टेडियम

खिलाड़ी से बड़ा आईएएस का कुत्ता !  विवाद के बाद एथलीटों के लिए 10 बजे रात तक खुला रहेगा स्टेडियम

टीएनपी डेस्क (TNP DESK): दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में आईएएस संजीव खिरवार द्वारा अपने कुत्ते को स्टेडियम ले जाने की मांग करने के बाद एथलीटों के अभ्यास में कटौती करने के आरोपों के बीच, अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली सरकार ने सभी स्टेडियमों को रात 10 बजे तक खिलाड़ियों के लिए खुला रखने का आदेश दिया है.

स्टेडियम प्रशासक ने आरोपों से किया इनकार

दिल्ली के राजस्व सचिव संजीव खिरवार द्वारा अपने कुत्ते को टहलाने के लिए त्यागराज स्टेडियम का इस्तेमाल करने की खबरें सामने आने के बाद यह आदेश आया है. टहलने की सुविधा के लिए एथलीटों को कथित तौर पर जल्दी उठने के लिए कहा गया था. स्टेडियम प्रशासक अनिल चौधरी ने आरोपों से इनकार किया और कहा कि आधिकारिक समय का पालन किया जा रहा है. उन्होंने कहा, "एथलीटों के प्रशिक्षण का आधिकारिक समय शाम सात बजे तक है. उसके बाद कोच और एथलीट चले जाते हैं . जिसके कारण किसी को भी जल्दी जाने के लिए नहीं कहा गया." उन्होंने इस बात की पुष्टि या खंडन करने से इनकार कर दिया कि क्या आईएएस संजीव खिरवार सुविधा का उपयोग कर रहे थे.

 

रिपोर्ट: अशु शुक्ला, रांची डेस्क

Published at:26 May 2022 12:04 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.