✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

BREAKING : कपिल सिब्बल ने कांग्रेस छोड़ा, सपा से राज्यसभा प्रत्याशी के रूप में नामांकन पर्चा भरा

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 10, 2026, 7:53:28 PM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK): कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है और इसके साथ ही वो समाजवादी पार्टी के साथ चले गए हैं. सिब्बल ने सपा के टिकट पर राज्यसभा चुनाव के लिए आज नामांकन भरा है. बुधवार को लखनऊ में सिब्बल ने अपना नामांकन भरा. इस दौरान उन्होंने बताया कि वो 16 मई को ही कांग्रेस से इस्तीफा दे चुके हैं. सिब्बल के नामांकन के दौरान सपा प्रमुख अखिलेश यादव और रामगोपाल यादव भी मौजूद रहे.

कांग्रेस- झामुमो में भी नहीं बनी बात

 वकील कपिल सिब्बल को उम्मीद थी कि कांग्रेस उन्हें राज्यसभा भेजेगी. लेकिन यह संभव नहीं दिखा. कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ कई बार असहज बयान देने की वजह से उनकी स्थिति कमजोर थी. पहले यह कयास लगाया जा रहा था कि झारखंड में सरकार की ओर से वकालत करने वाले कपिल सिब्बल को झारखंड से राज्यसभा भेजा जा सकता है. पर यह संभव नहीं दिख रहा था. पर समाजवादी पार्टी ने कपिल सिब्बल को राज्यसभा के लिए टिकट दिया है. वे अखिलेश यादव के साथ संपर्क में पहले से थे. 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.