✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

जहरीली शराब का कहर: औरंगाबाद और गया में 10 लोगों की मौत, कई की हालत गंभीर

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 5:06:17 AM

औरंगाबाद(AURANGABAD): बिहार में एक बार फिर जहरीली शराब आम लोगों की जान पर भाड़ी पर गया. मदनपुर में एक बार फिर जहरीली शराब पीने से सात लोगों की मौत हो गई. मरने वालों में एक शिक्षक भी शामिल हैं. वैसे कहे तो मौत का आंकड़ा 10 पार कर  चुका है. क्योंकि 3 दिन पहले भी गया के रानीगंज में शराब पीने से तीन लोगों की मौत हुई थी. जबकि जिला पदाधिकारी सौरभ जोरवाल द्वारा जहरीली शराब से तीन लोगों की मौत की पुष्टि की जा रही है. घटना मदनपुर प्रखंड के  खिरियावां गांव की है. 24 घंटे के भीतर 7 लोगों की मौत हो गई. इनमें तीन लोगों की स्प्रिट शराब से मौत होने की पुष्टि खुद जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने की है. जबकि कई लोगों का शव आनन-फानन में जला दिया गया है.

जहरीली शराब पीने से इन सभी लोगों की हुई मौत

जहरीली शराब से मदनपुर में अब तक मौतों का आंकड़ा 10 पार कर चुका है. लेकिन यह आंकड़ा और भी बढ़ सकता है क्योंकि जहरीली शराब का खेप कई जगहों पर बटा है. यह पुलिस भी मान रही है. 3 दिन पहले रानीगंज में शराब पीने से अलग-अलग गांव के 3 लोगों की मौत हुई थी लेकिन 3 दिन बाद खिरियावां में शराब पीने से अलग-अलग गांव के 7 लोगों की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर स्थिति में इलाजरत हैं. सूत्रों की माने तो कई का इलाज चुपके चुपके चल रहा है.  जिसका आंकड़ा ना तो प्रशासन के पास है और ना ही मीडिया के पास. शराब पीने वाले बीमार पड़ने पर गिरफ्तारी के भय से अस्पताल नहीं पहुंच रहे हैं या प्रशासन को नहीं बता रहे हैं. वहीं शराब माफिया बेखौफ है. घटना की सूचना पर जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल और एसपी क्रांतेश कुमार मिश्रा सलैया पहुंचे तथा घटना की छानबीन की और साथ ही पुलिस एवं प्रशासनिक पदाधिकारियों को लगातार सख्त कार्रवाई का निर्देश भी दिया. शराब से हुई मौत के बारे में जब जिला अधिकारी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि जहरीली स्प्रिट से 3 लोगों की मौत हुई है. अन्य लोगों के मौत के पीछे कारण स्पष्ट नहीं है. उन्होंने कहा कि खिरियावां के शिव साव, बेरी के राहुल मिश्रा, अररुआ के सुरेश सिंह की मौत की जांच की जा रही है.

अवैध शराब निर्माण में 70 लोग गिरफ्तार

साथ ही बताया कि झारखंड से भारी मात्रा में कुछ लोगों के द्वारा स्प्रिट लाया गया था. आमस तथा मदनपुर के सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध शराब का निर्माण किया गया था. सभी मृतकों ने वहीं से शराब लेकर उसका सेवन किया था. जिसके कारण उनकी मौत हुई है. जिलाधिकारी ने कहा कि इस अवैध शराब निर्माण में शामिल सभी लोग चिन्हित कर लिए गए हैं और अब तक इस मामले में 70 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. गया और औरंगाबाद की टीम आमस और मदनपुर के लगभग 20 किलोमीटर के क्षेत्र में सघन छापेमारी कर रही है. वहीं  एसपी कान्तेश कुमार मिश्रा ने बताया कि जिले के समस्त थानों की पुलिस के द्वारा दलित, महादलित, पिछड़े एवं पहाड़ी क्षेत्रों में मध निषेध जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है और लोगों के बीच शराब पीने से होने वाले हानिकारक प्रभाव की जानकारी देकर उन्हें शराब न पीने के प्रति जागरूक किया जा रहा है.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.