✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

शोरूम कैशियर हत्याकांड का खुलासा: सहकर्मी ने रची थी साजिश, चार आरोपी गिरफ्तार

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 5:03:08 PM

कटिहार(KATIHAR): आयशा हीरो बाइक शोरूम के कैशियर रजत प्रतीक सिंह के हत्या एवं लूट कांड मामले का कटिहार पुलिस ने ना केवल उद्भेदन कर लिया. बल्कि इस मामले को अंजाम देने वाले मास्टरमाइंड सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया. इस घटना को अंजाम देने में मृतक के सहकर्मी ने ही अपने भाई के साथ साजिश रचा था. पुलिस को मामले का उद्भेदन करने में तकनीकी अनुसंधान के साथ-साथ मुखबिर का सहारा लेना पड़ा और मामले का उद्भेदन किया. मामले के उद्भेदन करने में जो भी पुलिसकर्मी शामिल थे. उन्हें पुलिस अधीक्षक के द्वारा सम्मानित भी किया जाएगा. उक्त आशय की जानकारी पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार ने प्रेस वार्ता कर दी.  

पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार ने कहा कि इस कांड का उद्भेदन पुलिस के लिए चुनौती थी क्योंकि घटना को अंजाम देने वाले मास्टरमाइंड गौतम शाह काफी चालाक था और घटना के लिए फुलप्रूफ प्लान बनाया था. इतना ही नहीं पुलिस को जांच में कैसे दिग्भ्रमित करें इसके लिए भी उसने एक मोबाइल सिम का यूज किया और घटना को अंजाम देने के बाद सिम को तोड़ दिया गया. पुलिस के लिए वसीम ही घटना उद्भेदन का मूल कारण बना और मामले की तह तक पहुंच कर सभी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. उन्होंने कहा कि कटिहार जिले में मामले के उद्भेदन में कटिहार पुलिस कहीं भी पीछे नहीं है और कभी किसी दोषी को बख्शा नहीं जाता है.

16 मई की है घटना:

विदित हो कि 16 मई को मुफस्सिल थाना के सिरसा स्थित आयशा हीरो बाइक शोरूम के कैशियर रजत प्रतीक सिंह अपने साथी के साथ शोरूम से कैश लेकर पास ही स्थित कोटक महिन्द्र बैंक जमा करने जा रहा था. इसी बीच मोटर साईकिल पर सवार अज्ञात अपराधकर्मियों ने रजत प्रतीक सिह के साथ लूट - पाट के क्रम में गोली मार हत्या कर दी थी. इस संदर्भ में मुफस्सिल थाना में मामला दर्ज किया गया था. घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के द्वारा उक्त कांड के सफल उदभेदन  के लिए सदर एसडीपीओ ओम प्रकाश  के नेतृत्व में एक एसआईटी टीम गठन किया गया था.  एसआईटी टीम के द्वारा घटना स्थल के आस पास एवं पूर्णियों से लेकर नवगछिया और कोढा से लेकर कटिहार एवं कटिहार से लेकर मनिहारी तथा कटिहार से लेकर कदवा तक का सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन किया गया. साथ ही तकनीकी अनुसंधान से प्राप्त सुचना से उक्त कांड का सफल उदभेदन किया गया. घटना में शामिल चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया. अपराधियों ने घटना में अपनी संलिप्तता भी स्वीकार की. घटना में शामिल अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

इन सामानों को किया गया बरामद:

इस घटना में  उपयोग किया गया एक देशी कट्टा, एक जिन्दा गोली,घटना के समय रैकी में उपयोग किया गया मोबाईल फोन, घटना में लूटा गया 50 हज़ार 300 रुपया और स्कूटी बाईक बरामद किया गया. वहीं इस घटना में शामिल आरोपी - गौतम कुमार साह , राहुल कुमार मलिक , साहेब दास, सागर कुमार को गिरफ्तार किया गया.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.