✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

लालू यादव और शरद यादव के बीच मुलाकात, राज्यसभा चुनाव को लेकर चर्चा

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 2:57:32 PM

पटना(PATNA): बिहार में सियासत को लेकर कई कयास लगाए जा रहे हैं. एक तरफ नीतीश कुमार एनडीए से नाराज तो दूसरी तरफ से राजद के तरफ दोस्ती वाला हाथ बढ़ा चुके हैं. इन तमाम कयासों के बीच अगले 72 घंटे का अल्टीमेटम बिहार में तमाम राजनीतिक दलों के जुबां पर चढ़ा हुआ है. दूसरी तरफ राज्यसभा चुनाव को लेकर भी जोर आजमाइश सभी राजनीतिक दलों में जारी है.

पूर्व सांसद शरद यादव देर शाम राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मिलने के लिए दिल्ली में मीसा भारती के आवास पहुंचे. जहां शरद यादव और लालू प्रसाद यादव के बीच घंटों मुलाकात हुई. इस मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शरद समर्थकों ने डाली है. आपको बता दें कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव एम्स से छुट्टी मिलने के बाद अपनी बेटी मीसा भारती के सरकारी आवास में रह रहे हैं. जहां चिकित्सक की देखरेख में लालू प्रसाद यादव का इलाज चल रहा है. वहीं बिहार में राज्यसभा को लेकर उम्मीदवारों के चयन प्रक्रिया शुरू हो गई है. राजद के अंदर भी एक नाम मीसा भारती का तय है, लेकिन दूसरे सीट पर उम्मीदवारी को लेकर अभी भी पेच फंसा हुआ है.

लेकिन राजद के अंदर अभी भी एक नाम को लेकर पेच फंसा हुआ दिख रहा है, क्योंकि तेजस्वी यादव के गैरमौजूदगी में पटना में जो बैठक हुई. उस बैठक के बाद ना तेजस्वी सामने आए और ना ही लालू प्रसाद यादव.  लेकिन पार्टी के नेताओं ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को आरजेडी में राज्यसभा के उम्मीदवार के नाम का चयन करने के लिए अधिकृत किए हुए हैं. इस बीच लालू प्रसाद यादव और शरद यादव की मुलाकात वाली तस्वीर कई संकेत दे रहे हैं. हालांकि इन संकेतों के बीच शरद यादव के राज्यसभा जाने को लेकर अभी भी सस्पेंस  बरकरार है. लेकिन शरद यादव ने राजद में विलय के लिए तेजस्वी यादव से क्या शर्त रखी थी. इसपर भी चर्चा शुरू हो गई है.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.