✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

नक्सलियों की तर्ज पर अपराधी वाहनों और मशीनों में आग लगा कर फैला रहे दहशत, हथियार के साथ तीन गिरफ्तार

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 7:22:06 AM

गया(GAYA): बिहार के गया में हाल के दिनों में अपराधियों और रंगदारों के साथ-साथ उग्रवादियों की तर्ज पर अपराध को अंजाम देने वाले तीन शातिर अपराधियों को गया पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.  विदित हो कि पिछले दिनों गया जिला के नक्सल प्रभावित क्षेत्र बांकेबाजार और इमामगंज में सड़क निर्माण में लगे पोकलेन मशीन और पेट्रोल पंप को फूंक दिया गया था. गया एसएसपी हरप्रीत कौर ने बताया कि वे टाइगर नाम से अपराध का पर्याय बन चुके थे और संगठन चलाने वाले अपराधी नक्सलियों के तर्ज पर अपराध कर रहे थे.

5 अत्याधुनिक हथियार भारी मात्रा में जिंदा कारतूस और कई आपत्तिजनक सामान बरामद

बिहार के गया में टीपीसी नामक उग्रवादी संगठन का सक्रिय सदस्य रहा केके टाइगर नक्सली और उग्रवाद की आड़ में उगाही का धंधा करता था. लोगों में दहशत फैलाने के लिए हाल के दिनों में पेट्रोल पंप को निशाना बनाया था. इतना ही नहीं सड़क निर्माण में लगे कंस्ट्रक्शन कंपनी के पोकलेन मशीन को भी फूंक डाला था. एसएसपी हरप्रीत कौर ने बताया कि जल्द ही इनके संगठन में शामिल सदस्यों को पुलिस धर दबोचेगी. गिरफ्तार केके टाइगर नामक संस्था के सरगना से 5 अत्याधुनिक हथियार भारी मात्रा में जिंदा कारतूस और कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए गए हैं. सरगना की गिरफ्तारी यूपी के सारनाथ से की गयी है.

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.