✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

मोबाइल छिनतई का विरोध करने पर हथियारबंद अपराधियों ने युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 1:10:17 AM

आरा(AARA): भोजपुर जिले के कोईलवर थाना क्षेत्र के गीधा ओपी के सोनघट्टा मोड़ स्थित आलू कोल्ड स्टोर के समीप मोबाइल छिनतई का विरोध करने पर हथियारबंद अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी. जख्मी युवक को गोली दाहिने साइड सीने में मारी गई है जो अंदर फंसी हुई है. गोली लगने से युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जिसके बाद उसे परिजनों द्वारा आनन-फानन में इलाज के लिए आरा शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल लाया गया. जहां उसका इलाज कराया जा रहा है. जानकारी के अनुसार जख्मी युवक कोईलवर थाना क्षेत्र के गीधा ओपी के सोनघट्टा गांव निवासी लाल मोहन पांडेय का 19 वर्षीय पुत्र अमन पांडेय है.

पूरा मामला

बताया जा रहा है कि वह स्थानीय थाना क्षेत्र के सकड्डी स्थित दूध प्लांट में दूध पैकिंग करने का काम करता है. वह रोज की तरह आज देर शाम भी साइकिल से वापस घर जा रहा था. जैसे ही वह सोनघट्टा मोड़ स्थित आलू कोल्ड स्टोर के पास पहुंचा तभी अपाची बाइक पर सवार दो हथियारबंद अपराधी वहां आ धमके और उससे पहले पूछा कि सकड्डी किधर है. उसके बाद दोनों उससे जबरन मोबाइल मांगने लगे. जब उसने कहा कि मेरे पास मोबाइल नहीं है तो बदमाशों ने कहा कि मोबाइल दो वरना मैं गोली मार दूंगा. इसके बाद दोनों ने उससे मोबाइल छीन लिया और उसे गोली मार दी. गोली लगने से वह खून से लथपथ जख्मी होकर जमीन पर गिर पड़ा. इसके बाद उसे इलाज के लिए आरा शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज कराया जा रहा है. वहीं घटना की सूचना मिलते ही थाना इंचार्ज प्रवीण कुमार अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गए हैं. वहीं इलाज कर रहे सर्जन चिकित्सक डॉ.विकास सिंह ने बताया कि एक युवक गोली से जख्मी हालत में यहां आया है. जख्मी युवक को गोली सीने में बीचो-बीच लगी है.  युवक की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.