✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

पिता को मुखाग्नि देकर जैसे ही घर पहुंचा, जेल से आया कॉल - 25 लाख दो नहीं तो अब जलेगी तुम्हारी चिता

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 6:53:06 PM

मोतिहारी(MOTIHARI): सेंट्रल जेल मोतिहारी से जिला में अपराधिक गतिविधियों का संचालन हो रहा है. जेल में बंद अपराधियों के इशारे पर उनके गुर्गे जिला में हत्या,रंगदारी और लूट समेत कई अपराधिक कांडों को अंजाम दे रहे हैं. अपराधी जेल से व्यवसायियों को फोन करके रंगदारी की भी मांग कर रहे हैं. जिससे जिले के व्यवसायियों में दहशत का माहौल है. जिला के आदापुर के रहने वाले एक कपड़ा व्यवसायी टुन्नू प्रसाद से जेल में बंद बदमाश कृष्णा कुमार ने 25 लाख रुपया की रंगदारी मांगी है. बदमाश ने रंगदारी नहीं देने पर अंजाम भुगतने की भी धमकी दी है. जिसे लेकर व्यवसायी टुन्नू प्रसाद ने थाना में आवेदन दिया है. व्यवसायी टुन्नू प्रसाद का रक्सौल में कपड़ा का दुकान है. टुन्नू प्रसाद अपने पिता के मौत के बाद अंतिम संस्कार करके घर लौटे थे,उसी समय जेल में बंद बदमाशों ने दो बार कॉल करके रंगदारी मांगी. पहली बार फोन करने वाले बदमाश ने अपना नाम कृष्णा कुमार और दूसरी बार फोन करने वाले बदमाश ने अपना नाम मुकेश कुमार बताया. बदमाशों का फोन आने के बाद से व्यवसायी का परिवार दहशत में है. 

यह है पूरा मामला 

दहशत के साए में जी रहे व्यवसायी टुन्नू प्रसाद ने बताया कि वह अपने पिता का अंतिम संस्कार करके घर पहुंचे थे. उसी समय 9953640549 नंबर से एक फोन आया और उसने अपना नाम कृष्णा कुमार बताते हुए जेल से फोन करने की बात कही. जेल से फोन करने वाले बदमाश ने कहा कि 25 लाख रुपया लेकर कोर्ट में आ जाना और पुलिस को कुछ मत बताना. नहीं तो तुम्हारे पिता का चिता अभी ठंडा नहीं हुआ है और तुम्हारा चिता जल जाएगा. उसके कुछ देर बाद एक दूसरा फोन उसी नंबर से आया और उसने अपना नाम मुकेश कुमार बताया. मुकेश ने भी रंगदारी में 25 लाख का रंगदारी मांगते हुए वही बात दोहराया जो कृष्णा ने कही थी. व्यवसायी ने कहा कि उसे पुलिस पर भरोसा है और पुलिस ने उसे आश्वस्त भी किया है. बता दें कि आदापुर थाना क्षेत्र के भेड़िआही के रहने वाले टुन्नू प्रसाद का रक्सौल में कपड़ा का दुकान है.  टुन्नू अपने वृद्ध पिता पारसनाथ प्रसाद की स्वभाविक मौत के बाद उनका दाह संस्कार करने गांव गए थे. दाह संस्कार के बाद अपने घर लौटे ही थे उसी दौरान बदमाशों ने फोन करके रंगदारी की मांग की थी. पुलिस ने इस मामले में आवेदन मिलने के बाद जांच शुरु कर दी है. जिस नंबर से फोन करके रंगदारी मांगी गई थी उस नंबर का कॉल डिटेल्स निकाल कर पुलिस कार्रवाई में जुट गई है.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.