पटना(PATNA): पटना में मौसम का मिज़ाज़ बदल गया है. भयंकर आंधी और बारिश से राजधानी वासियों को प्रचंड गर्मी से राहत मिली है. पटना समेत कई जिलों में बारिश की संभावना जतायी जा रही है. अगले दो से तीन घंटे में तेज बारिश और वज्रपात को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक पटना, वैशाली, लखीसराय, बांका, पूर्वी चंपारण, जमुई, मुंगेर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, पश्चिम चंपारण, गया, नवादा, शेखपुरा, नालंदा, सिवान, सारण, गोपालगंज, बक्सर, जहानाबाद, भोजपुर, अरवल जिले के जिले के कुछ भागों में हल्के से मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की प्रबल संभावना जतायी जा रही है.
तेज हवा और बारिश से बदला मौसम का मिज़ाज़, प्रचंड गर्मी से राजधानी वासियों को मिली राहत
Published at:19 May 2022 05:22 PM (IST)
Tags:News