✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

दहेज में नहीं मिली कार तो ससुराल वालों ने गला दबा बहू की कर दी हत्या, पति गिरफ्तार

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 1:50:59 AM

पश्चिम चम्पारण(PASHCHIM CHAMPARAN):  बगहा से एक बड़ी खबर सामने आई है. जहां महज तीन माह पूर्व शादी हुए नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. महिला के परिजनों का आरोप है कि ससुरालवालों ने गला दबाकर हत्या कर दी है. इधर इलाज कराने लाए ससुराल पक्ष के लोग डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित किए जाने के बाद शव छोड़कर फरार हो गए. हालांकि पुलिस ने महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया है. परिजनों ने 8 सदस्यों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है.

पूरा मामला

बगहा के चौतरवा थाना अंतर्गत हरदी नदवा गांव में एक नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है. महिला की शादी हरदी नदवा गांव के स्वर्गीय नंदलाल साह के पुत्र अनील साह से हुई थी. परिजनों ने बताया कि 5 फरवरी को पूरे रीति रिवाज के साथ दोनों ने सात फेरे लिए थे और उनसे दहेज के रूप में चार पहिया वाहन की डिमांड की जा रही थी. अचानक बुधवार की रात उन्हें दामाद के द्वारा सूचना मिली की बेटी की तबियत खराब है और उसे इलाज के लिए हरनाटांड उप स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया है. जबकि लड़की उसी समय मृत अवस्था में थी. लड़की के पिता भोला साह का कहना है कि दामाद ने उनके बेटी को फोन कर के बताया था. जब वे लोग पहुंचे तो मृत बेटी प्रियंका कुमारी के गले पर निशान पाया जिससे प्रतीत हुआ कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई है.  

8 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

परिजनों ने दामाद समेत 8 लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है. लिहाजा पुलिस ने दामाद को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ जारी है. दामाद अनिल साह हरदी नदवा पंचायत का उपमुखिया है.  बताया जा रहा है कि बगहा एक अंतर्गत हरदी नदवा से इलाज के लिए रास्ते में पड़ने वाले अनुमंडलीय अस्पताल में ले जाने के बजाय आरोपी ससुराल वाले मृतका के गांव के समीप हरना टांड लेकर गए वहां स्वस्थ्य केंद्र के डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. जिसके बाद ससुराल पक्ष के लोग शव छोड़ फरार हो गए. रात्रि करीब एक बजे मायके पक्ष के लोग आए और पुलिस को सूचना दी. जिसके बाद स्थानीय पुलिस ने शव को अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया. परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.