✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

जदयू प्रत्याशी के रूप में अनिल हेगड़े ने राज्यसभा सीट के लिए किया नामांकन, सीएम नीतीश रहे मौजूद

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 7:09:32 PM

पटना(PATNA): मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और एनडीए के कई नेता बिहार विधानसभा पहुंचे. जहां अनिल हेगड़े के नॉमिनेशन में शामिल हुए. राज्यसभा के लिए जेडीयू प्रत्याशी अनिल हेगड़े ने आज नामांकन किया. बता दें कि किंग महेंद्र के निधन से खाली पड़े राज्यसभा सीट पर होने वाले उप चुनाव के लिए जेडीयू के अनिल हेगड़े का निर्विरोध चुना जाना तय है. गुरुवार को नामांकन की आखिरी तारीख है. जदयू प्रत्याशी अनिल हेगड़े के नामांकन में एनडीए के कई नेता शामिल हुए हैं.

आज नामांकन की अंतिम तिथि है. नामांकन पत्रों की जांच 20 मई को होगी. 23 मई को नाम वापसी की आखिरी तिथि है. अगर आखिरी दिन किसी ने पर्चा भरा तब 30 मई को मतदान होगा. उसी दिन शाम को परिणाम भी सामने आ जाएगा. बता दें कि अनिल हेगड़े जेडीयू के वरिष्ठ नेता हैं. वे जार्ज फर्नांडिस के सहयोगी रहे हैं. लंबी अवधि से वे जदयू के संगठन का काम देख रहे हैं. इसके अतिरिक्त किसी भी तरह के विवाद या गुट से कभी उनका नाता नहीं रहा है. अनिल हेगड़े का राज्यसभा सदस्य चुने जाने के बाद दो वर्ष का कार्यकाल होगा. अनिल हेगड़े का कार्यकाल अप्रैल 2024 तक होगा.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.