टीएनपी डेस्क(TNP DESK): दिल्ली में आग लगने का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है. पहले मुंडका-नरेला में आग लगने से काफी जान और माल का नुकसान हुआ. वहीं एक बार फिर दिल्ली में एक फैक्ट्री में आग लगी है. राजधानी के बवाना के एक फैक्ट्री में भीषण आग लगी है. यह एक थिनर की फैक्ट्री है. आग लगने से पूरे फैक्ट्री से आग की लपटें उठ रही हैं. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगैड की 17 गाड़ियां मौके पर आग बुझाने पहुंची हैं. मौके पर पुलिसकर्मी लोगों को हटाने में लगे हुए हैं. हालांकि, आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है.
बता दें कि इससे पहले मुंडका के एक चार मंजिला इमारत में आग लगने से 27 लोगों की मौत हो गई थी जबकि कई लोग लापता हो गए. फायर ब्रिगैड ने वहां काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया था.
