✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

भोजपुरी सिंगर खेसारी के कार्यक्रम के दौरान भारी बवाल, मंच टूटने पर मची भगदड़, 20-25 लोग मंच पर थे मौजूद

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 10:26:42 AM

भोजपुर(BHOJPUR): बिहार के सुपरस्टार भोजपुरी गायक और अभिनेता खेसारी लाल यादव के कार्यक्रम के दौरान जमकर बवाल मच गया. दरअसल खेसारी एक कार्यक्रम के तहत भोजपुर जिले के अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के तेलाढ़ गांव पहुंचे थे. जहां एक मांगलिक समारोह के मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. आयोजन के दौरान अचानक मंच के ध्वस्त हो जाने से भगदड़ मच गई. इस घटना में मंच पर मौजूद कलाकारों को हल्की चोटें आई हैं. घटना के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम को रोक दिया गया.

खेसारी लाल को देखने और सुनने  हजारों की संख्या में आए थे लोग 

मिली पूरी जानकारी के मुताबिक तेलाढ़ गांव निवासी मधेश्वर राय के घर तिलक समारोह में चर्चित भोजपुरी गायक खेसारी लाल यादव का कार्यक्रम आयोजित था. खेसारी लाल को देखने और सुनने के लिए आसपास के गांवों से हजारों की संख्या में लोग जमा हुए थे. कार्यक्रम रात नौ बजे शुरू हुआ. मंच पर 20-25 कलाकारों के अलावे उनके सहयोगी, गांव के कुछ युवक और सुरक्षा में लगे बाउंसर मौजूद थे. खेसारी लाल और शिल्पी राज जैसे कलाकारों के मंच पर आने की सूचना के बाद भीड़ बढ़ती जा रही थी. तभी अचानक मंच ध्वस्त हो गया.

इस दुर्घटना में मंच पर मौजूद कलाकारों सहित अन्य लोग नीचे गिर गए. वहीं मंच पर लगी लाइट गिरने की बज से गुल हो गई, जिससे भगदड़ मच गई. लोग इधर-उधर भागने लगे. भगदड़ के क्रम में बहुत से लोग गिरकर चोटिल हो गए. खैरियत की बात यह है कि किसी भी व्यक्ति को इस भगदड़ में ज्यादा चोट नहीं आई है. घटना के बाद लोग खेसारी लाल को सुने बगैर ही लौट गए. कार्यक्रम के दौरान विधि व्यवस्था को लेकर अनुमंडल प्रशासन द्वारा दंडाधिकारी के साथ पुलिस बल की व्यवस्था की गई थी.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.