✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

आपसी रंजिश में हुई थी तेजस्वी यादव के करीबी रामइकबाल यादव की हत्या, आरोपी धराया

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 7:10:25 PM

गोपालगंज (GOPALGANJ) : गोपालगंज पुलिस ने राजद नेता राम इकबाल यादव के हत्याकांड का खुलासा कर लिया है. वहीं इस मामले में पुलिस ने मुख्य साजिशकर्ता व हत्यारे को भी गिरफ्तार कर लिया है. मुख्य आरोपी मृतक के गांव का ही रहने वाला है. वे मृतक का पूर्व परिचित भी था. गिरफ्तार आरोपी के पास से पुलिस ने दो जिंदा कारतूस, कई खोखा, मोबाइल फोन और हत्या में शामिल खून से लथपथ कपड़े भी बरामद किए हैं. 

क्या है मामला

बीते 12 मई की रात को राजद नेता रामइकबाल यादव की बाइक से बरात से लौटने के दौरान गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी. हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी. मृतक राम इकबाल यादव राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव व नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का काफी करीबी था. इसके साथ ही हत्या के आरोप में जेल में बंद जेपी यादव का भी वह करीबी बताया जाता था. हथुआ एसडीपीओ नरेश कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर हत्याकांड का खुलासा कर लेने का दावा किया है. एसडीपीओ के मुताबिक हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता व हत्यारा राम इकबाल यादव के गांव बदरजीमी का ही उसका परिचित प्रकाश यादव उर्फ अंकित यादव है. जिसने पूर्व रंजिश को लेकर हत्याकांड को अंजाम दिया है. इस हत्याकांड के बाद इस मामले में प्रकाश यादव ने अपने पुराने दुश्मनों को भी नामजद करवाया था. एसपी आनंद कुमार ने बताया कि हत्याकांड की जांच के लिए हथुआ एसडीपीओ नरेश कुमार के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया था. एसआईटी में हथुआ थानाध्यक्ष सहित कई अन्य पुलिस पदाधिकारी शामिल थे. इसके अलावा एफएसएल की टीम ने साक्ष्य के आधार पर मृतक यादव के मोबाइल फोन का डिटेल खंगाला और इसी डिटेल्स के आधार पर प्रकाश यादव को गिरफ्तार किया गया है. हत्याकांड में शामिल खून के धब्बे से सने कपड़े भी बरामद किए गए हैं एसडीपीओ ने बताया कि हत्या के आरोपी के पास से दो जिंदा कारतूस, खोखा, मोबाइल फोन और कपड़े भी बरामद किए गए हैं. 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.