☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Trending

एफआईआर में नाम ना होने पर भी पी चिदंबरम के घर सीबीआई ने की छापेमारी, चीनी नागरिकों को वीजा देने का है मामला  

एफआईआर में नाम ना होने पर भी पी चिदंबरम के घर सीबीआई ने की छापेमारी, चीनी नागरिकों को वीजा देने का है मामला  

टीएनपी डेस्क(TNP DESK) : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने कहा कि केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने मंगलवार को दिल्ली और चेन्नई में उनके घरों की तलाशी ली. उनके बेटे कार्ति चिदंबरम पर भी दिन में संघीय जांच एजेंसी ने छापा मारा था.

उन्होंने ट्वीट कर कहा कि आज सुबह, सीबीआई की एक टीम ने चेन्नई में मेरे आवास और दिल्ली में मेरे आधिकारिक आवास की तलाशी ली. टीम ने मुझे एक प्राथमिकी दिखाई, जिसमें आरोपी के तौर पर मेरा नाम ही नहीं है. तलाशी टीम को कुछ नहीं मिला और उन्होंने कुछ भी जब्त नहीं किया. मैं बता सकता हूं कि इस तलाशी का समय काफी दिलचस्प है.  

ये है मामला

सीबीआई ने कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम के खिलाफ एक नया मामला दर्ज किया है. उन पर 2011 में 50 लाख रुपये की रिश्वत के एवज में 250 चीनी नागरिकों को वीजा की सुविधा देने का मामला दर्ज हुआ है. सीबीआई ने मंगलवार सुबह दिल्ली और चेन्नई सहित कई शहरों में कार्ति से जुड़े कई स्थानों पर समन्वित तलाशी अभियान में छापेमारी की.

 

Published at:17 May 2022 03:51 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.