✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

ज्ञानवापी के बाद अब मथुरा ईदगाह को भी सील करने की मांग, कोर्ट में दायर हुई याचिका

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 11:31:09 AM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : ज्ञानवापी मस्जिद के बाद अब मथुरा ईदगाह परिसर को भी सील करने की मांग उठी हुई है. याचिकाकर्ता ने कोर्ट में याचिका दाखिल कर कहा है कि ईदगाह परिसर को सील किया जाए नहीं तो मंदिर के गर्भगृह और पुरातात्विक अवशेषों को हटाया जा सकता है. अब कोर्ट को तय करना है कि इस मामले की सुनवाई होगी या नहीं.

हिंदू याचिकाकर्ताओं ने कोर्ट में याचिका दाखिल कर कहा कि ज्ञानवापी मस्जिद में जिस तरह से हिंदू शिवलिंग के अवशेष मिले हैं, उससे साफ है कि प्रतिवादी पक्ष सर्वे का क्यों विरोध कर रहे थे. यही हाल श्रीकृष्ण जन्मभूमि का भी है. जो असली गर्भगृह में है, वहां पर कमल, शेषनाग, ऊं, स्वास्तिक आदि हिंदू धार्मिक चिन्ह व अवशेष भी मौजूद है. इनमें से कुछ को मिटा भी दिया गया है. इसलिए कोर्ट से मांग की गई है कि अगर हिंदू अवशेषों को मिटा दिया तो करेक्टर ऑफ प्रॉपर्टी चेंज हो जाएगा और वाद का उद्देश्य व साक्ष्य खत्म हो जाएंगे. ऐसी स्थिति में उस परिसर की उचित सुरक्षा की व्यवस्था की जाए या परिसर को सील किया जाए.

श्रीकृष्ण जन्म भूमि का भी होगा सर्वे

बता दें कि ज्ञानवापी मस्जिद में शिवलिंग मिलने के दावे के बाद कोर्ट ने उस जगह को सील करने का आदेश दिया था, इसके बाद उस पूरी जगह को सील कर दिया गया है.   इससे पहले श्रीकृष्ण जन्मभूमि से सटे ईदगाह परिसर में भी सर्वे कराने की मांग को लेकर इलाहाबाद हाई कोर्ट में याचिका दायर की गई थी. जिसे कोर्ट ने मान लिया है. इस मामले मे 1 जुलाई को सुनवाई होगी.  

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.