टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : देशभर में जहां तपती गर्मी ने तांडव मचा रखा है, वहीं लोगों के लिए एक अच्छी खबर भी आई है. मानसून ने बंगाल की खड़ी में दस्तक दे दी है. पश्चिम बंगाल और अंडमान-निकोबार में इसका असर भी देखने मिला है. मौसम विभाग ने भी अपना पूर्वानुमान जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक जल्द ही मानसून केरल पहुंचेगी. इस हफ्ते उत्तराखंड, मेघालय, असम और केरल में बारिश का भी मौसम विभाग ने अनुमान जताया है.
लू के लिए येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के लिए देशभर में मौसम को लेकर अनुमान जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक राजस्थान, पंजाब हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, विदर्भ और मध्यप्रदेश के कुछ हिस्सों में लू का यलो अलर्ट है. वहीं 18 मई से लू का प्रकोप थोड़ा कम होगा.
