☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Trending

देखते ही देखते बस स्टैंड पर लगी दो बसों में लगी आग, यह हुआ हाल

देखते ही देखते बस स्टैंड पर लगी दो बसों में लगी आग, यह हुआ हाल

नालंदा (NALANDA) : लहेरी थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर बस स्टैंड में सोमवार को खड़ी बस में अचानक आग लग गई. आग लगने की वजह से बस स्टैंड में अफरा-तफरी मच गई. देखते ही देखते स्टैंड में खड़ी एक बस के बाद दूसरी बस में आग फैल गई. जिन दो बसों में आग लगी है, वह जीवन ज्योति और न्यू कुमार नामक बस हैं.

न्यू कुमार ब्रेक डाउन होकर स्टैंड में लगी हुई थी जबकि जीवन ज्योति बस रामचंद्रपुर बस स्टैंड से खुलकर रांची को जाती थी. आग कैसे लगी है उसका अभी तक स्पष्ट कारण पता नहीं चल सका है. फिलहाल मौके पर दमकल की गाड़ी पहुंची है. दमकल से आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है.  वहीं स्टैंड में खड़ी अन्य बसों को भी आग से बचाने के लिए घटनास्थल से दूर किया जा रहा है. मौके पर पुलिस प्रशासन की टीम भी पहुंच गई है. गनीमत रही कि आग लगने के वक्त कोई भी बस में मौजूद नहीं था. नहीं तो किसी बड़े हादसे से इंकार नहीं किया जा सकता था. लहेरी थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि दमकल को बुला लिया गया है आग किन कारणों से लगी है उसकी वजह तलाश की जा रही है.

 

Published at:16 May 2022 12:22 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.