टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : ज्ञानवापी मस्जिद में चल रहे सर्वे में हिन्दू और मुस्लिम पक्ष की ओर से अलग-अलग दावे किये जा रहे हैं. जहां हिन्दू पक्ष का कहना है कि सर्वे में शिवलिंग मिला है तो मुस्लिम पक्ष का कहना है कि सर्वे में कोई शिवलिंग नहीं मिला है.
तालाब में मिला शिवलिंग !
आखिरी दिन का सर्वे पूरा होने पर हिन्दू पक्ष ने दावा किया था कि मस्जिद में मौजूद तालाब रूपी कुएं में शिवलिंग मिला है. इसके बाद वहां हर-हर महादेव के नारे भी लगे. इस बात कि जानकारी हिन्दू पक्ष के वकील विष्णु जैन ने दी. उन्होंने कहा कि अब वो शिवलिंग का प्रोटेक्शन लेने कोर्ट जा रहे हैं. वहीं सोहनलाल ने कहा कि मस्जिद में बाबा मिल गए हैं, जिसकी नंदी प्रतीक्षा कर रहे थे. सोहनलाल ने अब मस्जिद के पश्चिमी दीवार के पास पड़े मलबे की जांच की मांग करने की बात कही है.
वहीं सर्वे टीम में शामिल आर पी सिंह को जांच से हटा दिया गया है. उन्हें तीसरे दिन के सर्वे में शामिल नहीं होने दिया गया. उनपर सर्वे की जानकारी को लीक करने का आरोप लगा है.
