✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

Live Update ( फर्जीबाड़ा ) : CDPO की परीक्षा में फर्जी परीक्षार्थी गिरफ्तार, दूसरे लड़की के नाम पर दे रही थी परीक्षा

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 12:53:14 PM

मोतिहारी(MOTIHARI): बिहार के मोतिहारी में सीडीपीओ की परीक्षा में नकली परीक्षार्थी पकड़ गई. बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित बाल विकास परियोजना पदाधिकारी भर्ती परीक्षा के दौरान पूर्वी चंपारण जिला में एक फर्जी महिला परीक्षार्थी पकड़ी गई है. मोतिहारी शहर के डॉ. एसकेएस महिला कॉलेज परीक्षा केंद्र पर दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रही लड़की को केंद्राधीक्षक ने छतौनी पुलिस के हवाले कर दिया. सहायक केंद्राधीक्षक मो. इरशाद आलम के लिखित बयान पर छतौनी थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गई है. पुलिस ने दूसरी लड़की के स्थान पर परीक्षा दे रही लड़की को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई शुरु कर दी है.

पूरा मामला

सहायक केंद्राधीक्षक इरशाद आलम द्वारा दर्ज कराये गए प्राथमिकी के अनुसार डॉ.एसकेएस महिला कॉलेज में बीपीएससी द्वारा आयोजित बाल विकास परियोजना पदाधिकारी भर्ती के लिए परीक्षा केंद्र बनाया गया था. जिस परीक्षा केंद्र पर 600 परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे थे. कमरा संख्या एक में वीक्षण कार्य कर रही डॉ. संध्या कुमारी को परीक्षा दे रही एक लड़की पर शंका हुई. जिसके बाद संध्या कुमारी ने परीक्षा दे रही लड़की से नाम पूछा,तो लड़की ने अपना नाम मेधया कृति बताया. लेकिन अन्य विवरण बताने से वह इंकार कर गई. उसके बाद वीक्षक डॉ. संध्या कुमारी ने कार्यालय प्रवेश प्रति से परीक्षा दे रही लड़की के पास उपलब्ध प्रवेश पत्र से मिलान किया,तो सच्चाई सामने आई. वीक्षक संध्या कुमारी ने केंद्राधीक्षक को इस बात की मौखिक और लिखित जानकारी दी. केंद्राधीक्षक ने पकड़ी गई लड़की से पूछताछ की,तो उसने सारी सच्चाई बता दी. पकड़ी गई लड़की का नाम स्वाति कुमारी उर्फ छोटी कुमारी है. वह पश्चिमी चंपारण जिला के साठी थाना क्षेत्र के सतवरिया गांव की रहने वाली है और वह मोतिहारी शहर के चांदमारी स्थित दुर्गा मंदिर के पास रहकर स्नातक की पढ़ाई कर रही थी. स्वाति उर्फ छोटी एसकेएस परीक्षा केंद्र पर मेधया कृति के नाम पर परीक्षा दे रही थी. जिसका रौल नंबर 315835 है.

दूसरे के नाम पर परीक्षा देने की आरोपी लड़की गिरफ्तार
छतौनी थानाध्यक्ष नित्यानंद चौहान ने बताया कि जिस मेधया कृति के नाम पर स्वाति परीक्षा दे रही थी, वह मेधया कृति नगर थाना क्षेत्र के बेलबनवा की रहने वाली है. उसकी पड़ताल की जा रही है. थानाध्यक्ष ने बताया कि एसकेएस कॉलेज परीक्षा केंद्र के सहायक केंद्राधीक्षक के लिखित बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है और दूसरे के नाम पर परीक्षा देने की आरोपी लड़की को गिरफ्तार कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है.

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.