टीएनपी डेस्क(TNP DESK): प्रियंका गांधी भले ही राजनीति में इतनी एक्टिव रहती हों, मगर, आज तक उन्होंने कोई चुनाव नहीं लड़ा. मगर, कांग्रेस पार्टी जल्द ही उन्हें राज्यसभा भेजने पर विचार कर रही है. कांग्रेस पार्टी प्रियंका गांधी को कर्नाटक से राज्यसभा में भेजने पर विचार कर रही है.
राज्य इकाई प्रमुख ने की प्रियंका गांधी से बात
सूत्रों की मानें तो राज्य इकाई के प्रमुख डीके शिवकुमार और विपक्ष के नेता सिद्दरमैया इस मामले पर पहले ही प्रियंका गांधी से संपर्क कर चुके हैं. उन्होंने प्रियंका गांधी को समझाया है कि उनकी दादी इंदिरा गांधी और मां सोनिया गांधी भी कर्नाटका से चुनाव लड़ चुकी हैं. इस मामले पर प्रियंका गांधी ने शीर्ष नेताओं से चर्चा की है और इसके बाद उन्होंने जल्द फैसला लेने का आश्वासन दिया है.
.jpeg)