✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

गोल्ड फर्म के मैनेजर और कैशियर ने नकली सोना गिरवी रख लाखों का फर्जी लोन निकाला, FIR दर्ज

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 9:47:34 PM

हाजीपुर(HAJIPUR): हाजीपुर के गोल्ड लोन फर्म के आडिट में फर्जीवाड़ा का एक मामला सामने आया है. फर्म के एरिया मैनेजर ने आरोप लगाया है कि उनके ही मैनेजर , कैशियर ने ग्राहकों से मिल कर नकली सोना गिरवी रख फर्जी लोन करवा बैंक को चुना लगाया है. इस संबंध में एरिया मैनेजर ने FIR भी दर्ज करवाया है. मामला जब पकड़ में आया तो फार्म के अधिकारियों ने मैनेजर कैशियर सहित नकली सोने को गिरवी रख फर्जी लोन लेने वाले 5 पर FIR दर्ज करा दी. बता दें कि फर्म के कैशियर ने खुद नकली सोना के बदले अपने ही फर्म से लाखों का लोन निकाल लिया था. पूरा खुलासा तब हुआ जब गोल्ड फार्म की ऑडिट के लिए कलकत्ता की टीम बैंक पहुंची और मामले को पकड़ा. फर्जीवाड़े मामले में अधिकारियों ने बैंक के मैनेजर कैशियर सहित फर्जी लोन कराने वाले 5 के खिलाफ स्थानीय सराय थाने में FIR दर्ज करवा दी है.

निकली सोना के आधार पर 13 लाख का गोल्ड लोन जारी

मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस टीम गोल्ड फर्म पहुंची और फर्जीवाड़े की तहकीकात में जुट गई है.  मैनेजर , कैशियर की मिलीभगत से नकली सोने के बदले गोल्ड लोन करने की साजिश के आडिट में खुलासे की बात बताई. हाजीपुर SDPO राघव दयाल ने बताया कि माइक्रो फाइनेंस कंपनीसराय में अवस्थित है. उसके एरिया मैनेजर के द्वारा सराय थाने में एक FIR दर्ज कराई गई है. उन्होंने बताया कि फर्म के मैनेजर कैशियर 3  आदमी के साथ मिलकर 13 लाख रुपए का गोल्ड लोन जारी किया था. जिस गोल्ड के आधार पर लोन जारी किया गया था, वह फर्जी था. उसके ऑडिट में पाया गया कि वह नकली सोना था.इसी मामले में  मिलीभगत कर गबन की FIR दर्ज की गई.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.