✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

गुना के आरोन में शिकारियों से हुई मुठभेड़ में तीन पुलिसकर्मियों ने गवाई अपनी जान

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 8:29:59 PM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK) :  गुना के आरोन में शिकारियों से हुई मुठभेड़ में गोली लगने से तीन पुलिसकर्मियों की मौत हो गई है. पुलिस टीम में शामिल ड्राइवर गंभीर रूप से घायल है. घटना शनिवार 3:00 से 4:00 के बीच की बताई जा रही है. पुलिस द्वारा जवाबी फायरिंग में शिकारी नौशाद मेवाती मारा गया है. एसआई राजकुमार जाटव के हाथ में गोली लगने के बाद भी उन्होंने कई राउंड फायर किए.

मध्य प्रदेश सरकार तीनों मृतक पुलिसकर्मियों के परिवारों को एक-एक करोड़ देगी मुआवजा

घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री ने उच्चस्तरीय बैठक बुलाई. साथ ही घटनास्थल पर देरी से पहुंचने पर ग्वालियर के आईजी अनिल शर्मा को भी हटा दिया गया. मध्य प्रदेश सरकार ने तीनों मृतक पुलिसकर्मियों के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपए मुआवजा देने का ऐलान किया है. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि अपराधियों की पहचान कर ली गई है. जवाबी एक्शन के लिए पुलिस को फ्री हैंड दिया गया है. इसके बाद दोपहर में प्रशासन ने आरोपियों के घरों को बुलडोजर से ढहा दिया है.

यह है पूरा मामला

एसपी राजीव कुमार मिश्रा के अनुसार सगा बरखेड़ा की तरफ से बदमाशों के जाने की सूचना मिली थी. उनकी घेराबंदी के लिए तीन से चार पुलिस टीमें लगाई गई.  शहरोक के जंगल में चार से पांच बाइक से बदमाश जाते हुए दिखे तब पुलिस ने घेराबंदी की तो उन्होंने भी फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की. हमले में सब इंस्पेक्टर राज कुमार जाटव, आरक्षक नीरज भार्गव और अंगरक्षक सतराम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. शिकारियों के पास से पांच हिरन और एक मोर के अवशेष जप्त किए गए हैं.

रिपोर्ट : किक्की सिंह

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.