✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

बाइक सवार बदमाशों ने तेजस्वी यादव के करीबी राजद नेता पर बरसायी गोली, मौत

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 10:22:26 PM

गोपालगंज (GOPALGANJ) : मीरगंज थाना क्षेत्र के राजघाट गांव के पास बाइक सवार बदमाशों ने राजद नेता की गोलियों से भून कर हत्या कर दी. हत्या के बाद बदमाश फ़ायरिंग करते हुए आसानी से फरार हो गए. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. मृतक राम इकबाल यादव सारण प्रमंडल के छात्र इकाई के अध्यक्ष थे और तेजस्वी यादव के बेहद करीबी बताये जाते हैं. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव उन्हें निजी तौर पर भी जानते थे.

हत्या के पीछे पुरानी दुश्मनी की बात बतायी जा रही

दरअसल घटना के संदर्भ में परिजनों ने बताया कि डॉ राम इकबाल बीती रात बाइक से शादी समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे थे. इसी दौरान घात लगाये अपराधियों ने घर के समीप ताबड़तोड़ फायरिंग कर गोलियों से छलनी कर दी. वारदात के बाद हवाई फायरिंग करते हुए अपराधी फरार हो गये. घटना की सूचना पाकर काफी संख्या में ग्रामीण वहां पहुंच गये और आनन-फानन में राजद नेता को इलाज के लिए हथुआ अनुमंडलीय अस्पताल में लेकर गये. जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. बताया जाता है कि राजद नेता को तीन गोलियां लगी हैं. हत्या के पीछे पुरानी दुश्मनी की बात बतायी जा रही है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुट गयी है.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.