✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

राज्य सभा चुनाव : क्या बीजेपी- राजद में होगा 2- 2 सीटों का तालमेल , जेडीयू  के खाते में होंगी महज एक सीट !

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 9:23:10 AM

पटना (PATNA) : क्या कहता है राज्यसभा की बिहार के लिए 5 सीटों के चुनाव का  गणित. एकतरफ जहां चुनाव आयोग में राज्यसभा के लिए इलेक्शन शेड्यूल की घोषणा हो चुकी है. वहीं बिहार की 5 राज्यसभा सीटों समेत कुल मिलाकर 57 सीटों के लिए चुनाव कराए जाने हैं. लेकिन बिहार में जिन 5 सीटों पर चुनाव होने हैं, उनपर किस पार्टी का दावा कितना मजबूत है, इसे शायद हर कोई समझना और जानना चाहता है. ऐसे में जिन सांसदों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है, उनमें  गोपाल नारायण सिंह, सतीश चंद्र दुबे, मीसा भारती, आरसीपी सिंह के साथ-साथ शरद यादव का नाम शामिल हैं. वहीं शरद यादव को छोड़कर बाकी चार सांसदों का कार्यकाल आनेवाले 7 जुलाई को खत्म होगा. शरद यादव की सीट 4 दिसंबर 2017 की तारीख से ही खाली है. इन 5 सीटों के लिए 10 जून को मतदान होना है. लेकिन राज्यसभा की सीटों पर किस का दावा मजबूत है, यह दरअसल विधानसभा में सभी दलों की राजनीतिक स्थिति पर निर्भर करेगा.

किस पार्टी को मिलेगी राजसभा सीट

बिहार विधानसभा सीटों की कुल संख्या 243 है, ऐसे में इसके मुताबिक एक सीट के लिए 41 वोट की जरूरत होगी. ऐसे में अगर देखा जाए तो एनडीए को 3 सीट के लिए कुल 123 वोटों की जरूरत है, यानी बहुमत के आंकड़े को देखते हुए एनडीए से तीन चेहरे राज्यसभा जाएंगे. फिलहाल बीजेपी, जेडीयू, हम और निर्दलीयों को जोड़ दें तो एनडीए की संख्या विधानसभा में 127 होती है. ऐसे में बीजेपी की संख्या को देखते हुए उसके 2 सदस्य और जेडीयू के एक सदस्य का राज्यसभा जाना तय है. वहीं दूसरी तरफ आरजेडी के ऊपर भी यही फार्मूला लागू होता है. आरजेडी के साथ उसके सहयोगी दलों को जोड़ दिया जाए तो कुल संख्या 92 पहुंचती है. आरजेडी को 2 सदस्यों के लिए कुल 82 वोट की जरूरत है और उसके पास आवश्यकता से 10 वोट ज्यादा हैं. यानी आरजेडी के कोटे से 2 सदस्यों का राज्यसभा जाना तय है. कांग्रेस के फिलहाल 19 विधायक हैं लेकिन वह किसी भी स्थिति में अपने किसी सदस्य को राज्यसभा नहीं भेज सकती.

19 जून को जेडीयू का नामांकन पत्र जारी

जदयू के राज्यसभा सदस्य रहे स्व. किंग महेंद्र के निधन के कारण खाली हुई सीट पर उपचुनाव हो रहा है. इस सीट पर जेडीयू के ही किसी उम्मीदवार का राज्यसभा जाना तय है. जेडीयू ने ऐलान कर रखा है कि 19 जून को उनकी पार्टी की तरफ से उम्मीदवार का नामांकन पत्र दाखिल होगा.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.