✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

दो साल से फरार पति को पत्नी घर ले जाना चाहती थी, पर घर क्यों नहीं जाना चाहता था पति, जानिए इस खबर में

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 11:01:47 PM

हाजीपुर(HAJIPUR):  हाजीपुर समाहरणालय परिसर में पति पत्नी के बीच जबरदस्त हाई वोल्टेज ड्रामा का वीडियो सामने आया है. पत्नी पति को घर ले जाने के लिए परेशान हैं और पति घर नहीं जाना चाहता  है. पति पेशे से शिक्षक है और पत्नी गृह कार्य करती है. दोनों के एक 20 साल का बेटा और एक 18 साल की बेटी है.

यह है पूरा मामला 

बताया गया कि सदर थाना क्षेत्र के इजराह टाडा स्कूल के शिक्षक अभय कुमार सिंह दिव्य कला के रहने वाले हैं. जो बीते 2 वर्षों से अपने पत्नी ममता कुमारी और बच्चों को छोड़कर फरार चल रहे थे. इसी बीच व्यवहार न्यायालय हाजीपुर में किसी मामले को लेकर अभय कुमार सिंह वकील से मिलने आए थे. जिसकी भनक ममता कुमारी और उनके बच्चों को लग गई थी. इसके बाद व्यवहार न्यायालय से निकलते ही समाहरणालय परिसर में हाई वोल्टेज ड्रामा शुरु हो गया. ममता कुमारी ने अभय कुमार सिंह को पीछे से जकड़ लिया और वह भागने का प्रयास करते रहे. कुछ देर तक तो आम लोगों के समझ में ही नहीं आया कि मामला क्या है. लोगों ने बीच-बचाव किया तो दोनों अपनी-अपनी दलीलें देने लगे. जहां अभय कुमार सिंह ने कहा कि मेरी पत्नी अपने मायके के इशारे पर चलती है इसलिए वह घर पर नहीं रहते. वहीं पत्नी का आरोप है कि यह बिना वजह के किसी और चक्कर में 2 साल से घर से फरार हैं. इस बीच कई बार उनको पकड़ने का प्रयास किया गया लेकिन यह पकड़ में नहीं आए. मायके की सूचना मिली तो मौके पर पुलिस पहुंची. और पूछताछ के लिए दोनों को थाना ले जाया गया. इस बारे में थाने के एसआई ने बताया कि उनका फैमिली का मामला है. देखते हैं आगे क्या हो सकता है.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.