टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : आसनसोल, पश्चिम बंगाल, रानीगंज थाना इलाके के बलभपुर पुलिस फाड़ी ने नाकाचेकिंग के दौरान साहेबगंज मोड़ पर एक लग्जरी कार को जांच के लिये रोका. कार में तीन व्यवसाई राजीव डे, दीपक पटेल और दीपेश पटेल सवार थे. पुलिस ने जैसे ही कार की डिक्की चेक की तो पुलिस को डिक्की से बोरों में भरे करीब तीन करोड़ रूपए कैस मिले. पैसों को पुलिस ने जब्त करते हुए कार में सवार तीनों व्यवसाइयों को गिरफ्तार कर लिया और रानीगंज थाने ले आए. कार में रखे पैसों को लेकर पूछताछ में व्यवसाई ने सटीक जवाब नहीं दिया, और ना ही जब्त पैसों से जुड़ी कोई ठोस कागजात ही दे पाए. जिस कारण उनको गिरफ्तार कर आसनसोल कोर्ट में पेश किया गया है,
पश्चिम बंगाल : नाकाचेकिंग के दौरान पुलिस ने 3 करोड़ रुपए के साथ तीन को दबोचा
Published at:12 May 2022 01:40 PM (IST)
Tags:News