✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

परिवारवाद मामले में कोर्ट में हाजिरी लगाने आए पप्पू यादव, कहा पर्दे के पीछे पक्ष-विपक्ष एक साथ

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 2:11:22 AM

जहानाबाद (JAHANABAD) : जहानाबाद व्यवहार न्यायालय में हाजिरी लगाने के लिए पप्पू यादव एवं अरुण कुमार आए. ज्ञात हो कि कुछ दिन पूर्व शिक्षाविद चंद्रिका यादव द्वारा लालू यादव के खिलाफ टिप्पणी करने पर पप्पू यादव को और नीतीश कुमार के खिलाफ टिप्पणी करने पर अरुण कुमार के खिलाफ परिवारवाद दायर किया था. इसी मुकदमे में सुनवाई हो रही है. गुरुवार को सुबह पप्पू यादव और  अरुण कुमार कोर्ट में हाजिरी लगाने के लिए आए. मीडिया से बात करते हुए पप्पू यादव ने कहा कि पक्ष और विपक्ष दोनों मिला हुआ है. सबसे बड़ा मुद्दा इस समय बीपीएससी का प्रश्न पत्र लीक होने का है.  जिस पर विपक्ष भी मौन साधे हुए हैं. क्योंकि दोनों की मिलीभगत से ये कारनामा हो रहा है. उन्होंने कहा कि जब तक जनता ठगाती रहेगी नेता ठगते रहेंगे. इसलिए आप जनता को समझदार होने की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि आम जनता को जनहित के मुद्दे से हटाकर जाति जनगणना, लाउडस्पीकर हटाने की बात कर लोगों को गुमराह कर रहे हैं.

अप्रत्यक्ष रूप से पक्ष और विपक्ष मिलकर सरकार चला रहे हैं : पप्पू यादव

पप्पू यादव ने कहा कि जहां महंगाई कानून व्यवस्था बड़े-बड़े घोटाले की बात होनी चाहिए, वहां विपक्ष जाति जनगणना लाउडस्पीकर हटाने का बात कर रही है. इससे प्रतीत हो रहा है कि आम जनता को हितकर मुद्दे से हटाकर बरगलाया जा रहा है. सबसे बड़ी बेरोजगारी की समस्या है. वहां परीक्षा में प्रश्नपत्र लीक हो जा रहा है और इस पर कोई भी कुछ बोलने को तैयार नहीं है. इससे तो यही प्रतीत होता है पक्ष और विपक्ष दोनों मिला हुआ है. अप्रत्यक्ष रूप से पक्ष और विपक्ष मिलकर सरकार चला रहे हैं. आम जनता त्राहिमाम त्राहिमाम है. जनता को अब समझने की जरूरत है.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.