✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

जदयू नेता ने CM आवास पहुंच कर लगाई गुहार, मुझे मेरी बीवी से बचाएं सरकार

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 2:19:04 PM

पटना (PATNA) : सीएम आवास के बाहर मंगलवार को अजीबोगरीब मामला देखने को मिला. दरभंगा के रहने वाले जदयू नेता अवधेश लाल अपनी पत्नी से डर कर सीएम आवास पहुंचे और अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई. जदयू नेता के साथ साथ उनकी मां और बहन भी मौजूद थीं. अवधेश लाल ने बताया कि कि मैं पार्टी का पुराना कार्यकर्ता हूं और पदाधिकारी भी. इसलिए नीतीश कुमार से गुहार लगाने आया हूं. अवधेश का कहना है कि 2006 में उसकी शादी बहेरी थाना इलाके के पकड़ी गांव में हुई थी. अवधेश का आरोप है कि उसकी पत्नी नक्सली संगठन के कमांडर मनोज लालदेव के बहकावे में आकर काम कर रही है. नक्सली कमांडर मनोज लालदेव जैसा कहता है उनकी पत्नी वैसा ही करती है. जेडीयू नेता के मुताबिक  कई दफे मामला थाने और कोर्ट कचहरी तक जा चुका है. उनका पत्नी के साथ से जो विवाद रहा है, इस मामले में समझौता भी हो चुका है. 2012 में भी उनके ऊपर एक झूठा मुकदमा कराया था. अवधेश लाल देव का कहना है कि वह अपने बेटे और बेटी को पटना में रहकर पढ़ा रहे हैं लेकिन बार-बार पत्नी की तरफ से परेशान किया जा रहा है.

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.